लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर अभी जारी रहेगा फ्री सफर, जाने कब से लगेगा टोल

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर फिलहाल टोल वसूली से लोगों को राहत मिलेगी. सड़क का ओवरले पूरा होते ही निर्धारित टैक्स वसूली शुरू कर दी जाएगी. सितंबर के बाद मुफ्त सफर की सुविधा खत्म हो जाएगी.

Lucknow Kanpur Expressway : लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर फिलहाल टोल वसूली से लोगों को राहत मिलती रहेगी. एनएचएआई बारिश रुकने के बाद सितंबर के आखिरी सप्ताह में सड़क की ओवरले कराने की तैयारी में है. अधिकारियों के अनुसार, सड़क का ओवरले पूरा होते ही टोल बूथ चालू कर निर्धारित टैक्स वसूली शुरू कर दी जाएगी. लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सड़क में आई खामियों के बाद एनएचएआई ने टोल वसूली पर रोक लगा दी थी. करीब एक महीने से लोग इस एक्सप्रेसवे पर मुफ्त सफर कर रहे हैं. सितंबर के बाद यह सुविधा खत्म हो जाएगी और वाहन चालकों को निर्धारित दर के अनुसार टोल चुकाना होगा.

सड़क की खामियों के बाद हुई थी कार्रवाई

एक्सप्रेसवे की सड़क में आई खामियों को लेकर एनएचएआई की काफी किरकिरी हुई थी. इसके बाद आठ अगस्त को लखनऊ के तत्कालीन पीडी नकुल प्रकाश वर्मा को हटा दिया गया था. वहीं, पूर्व पीडी सौरभ चौरसिया के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गयी थी. इसके साथ ही निर्माण एजेंसी के तीन इंजीनियरों को एनएचएआई के कामों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था. सड़क की खामियों के कारण वाहन चालकों को आरामदायक सफर नहीं मिल पाने की वजह से टोल वसूली पर भी रोक लगा दी गयी थी.

ओवरले के बाद खत्म होंगे सड़क के जर्क

निर्माण एजेंसी सड़क पर ओवरले करेगी. इसके जरिए सड़क में आने वाले जर्क को खत्म करने के साथ ही इसे सपाट बनाया जाएगा. सड़क पर सुविधाजनक सफर शुरू होते ही निर्धारित दर के अनुसार टोल वसूली शुरू कर दी जाएगी. करीब एक महीने से मुफ्त सफर कर रहे लोगों को सितंबर के बाद एक्सप्रेसवे पर यात्रा के लिए टोल देना होगा.

बरसात के बाद होंगे अधूरे काम

बारिश रुकने और सड़क के साथ किनारे के फुटपाथ व मिट्टी के ठीक से सूखने के बाद अन्य सुधार कार्य कराए जाएंगे. आईआईटी की रिपोर्ट भी आने वाली है. रिपोर्ट में दिए गए सुझावों के आधार पर एक्सप्रेसवे में सुधार कराया जाएगा. पीडी नवरतन (एनएचएआई) ने कहा, एक्सप्रेसवे में जर्किंग और अन्य समस्याओं को दूर करने के बाद टोल शुल्क शुरू कर दिया जाएगा.

Also Read : यूपी में बारिश बनी आफत, नदियां उफान पर, चार की मौत, 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट- स्कूल बंद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >