Lucknow Building Collapse: अचानक इमारत हमारे ऊपर गिर गई, घायल ने बताया क्या हुआ था

Lucknow Building Collapse: लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला इमारत ढहने की घटना में आठ लोगों की मौत हो गई. 28 लोग घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है.

Lucknow Building Collapse: लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार शाम करीब पांच बजे तीन मंजिला इमारत ढह गई. इसकी चपेट में आकर आठ लोगों की मौत हो गई. हादसे में 28 लोग घायल भी हुए हैं. उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने जानकारी दी कि बचाव अभियान के दौरान एसडीआरएफ की टीम ने रविवार को तीन और लोगों-राज किशोर (27), रुद्र यादव (24) और जगरूप सिंह (35) के शव बरामद किए. इसके साथ ही इस हादसे में मरने वालों की तादाद बढ़कर आठ हो गई.

कुमार के मुताबिक, इमारत ढहने की घटना में पंकज तिवारी (40), धीरज गुप्ता (48), अरुण सोनकर (28), राज किशोर (27) और जसमीत सिंह (41) की मौत की पुष्टि शनिवार को ही हो गई थी. दुर्घटना में पांच महिलाओं समेत 28 लोग घायल हुए हैं. मलबे के नीचे कोई और न दबा हो, यह सुनिश्चित करने के लिए बचाव अभियान अब भी जारी है.

Lucknow: an injured admitted at a hospital after a three-storey building collapsed, at transport nagar area in lucknow

क्या काम होता था इमारत में?

पुलिस के अनुसार कि इमारत करीब चार साल पहले बनाई गई थी और वर्तमान में वहां कुछ निर्माण कार्य हो रहा था. शनिवार शाम करीब 4.45 बजे यह हादसा तब हुआ, तब ज्यादातर पीड़ित भूतल पर काम कर रहे थे. घायलों को लोक बंधु अस्पताल समेत जिले के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों के अनुसार, इस इमारत का इस्तेमाल गोदाम के तौर पर किया जा रहा था. इमारत के भूतल में एक मोटर वर्कशाप और एक गोदाम था, जबकि प्रथम तल पर एक मेडिकल गोदाम, जबकि दूसरे तल पर एक कटलरी गोदाम था.

Also Read : UP Big Accident: हाथरस में बड़ा हादसा, बस ने वैन को मारी टक्कर, 15 लोगों की मौत

Lucknow: an injured admitted at a hospital after a three-storey building collapsed, at transport nagar area in lucknow

अचानक पूरी इमारत गिर गई: आकाश सिंह

मेडिकल गोदाम में काम करने वाले और इस दुर्घटना में घायल आकाश सिंह ने बताया,बारिश की वजह से हम लोग उतरकर भूतल पर आ गए थे. हमने देखा कि इमारत के एक खंभे में दरार आ गई है. अचानक, पूरी इमारत हमारे ऊपर गिर गई. इमारत में काम करने वाले ज्यादातर लोग घटना के समय भूतल पर मौजूद थे.
(इनपुट पीटीआई)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >