Kumbh Mela Logo: योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ 2025 का लोगो किया लॉन्च, देखें क्या है खास

Mahakumbh Fair 2025 Logo: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ 2025 का लोगो रविवार को लॉन्च किया. इस दौरान यूपी के डिप्टी सीएम भी मौजूद थे.

Kumbh Mela Logo: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ 2025 का लोगो लॉन्च कर दिया है. इस मौके पर उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया. उन्होंने कहा, महाकुंभ मेला 2025 का लोगो आज अनावरण किया गया है और मैं सूचना विभाग से यह सुनिश्चित करने का आग्रह करता हूं कि लोगो को हर जिला मुख्यालय, यूपी भर में रेलवे स्टेशन और पूरे भारत में हवाई अड्डे पर प्रदर्शित किया जाए. नकारात्मकता के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था की जानी चाहिए.

2013 के मुकाबले 2025 के कुंभ का क्षेत्र दोगुने से अधिक- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि 2013 के कुंभ की तुलना में 2025 में प्रयागराज में आयोजित होने वाले कुंभ मेले का क्षेत्रफल दोगुने से अधिक रहेगा. जनवरी 2025 में प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ का नया ‘लोगो’ जारी करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, 5,600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं से प्रयागराज को भव्य और सुंदर बनाना है. उन्होंने कहा कि महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 7000 से ज्यादा शटल बसें और इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी.

महाकुंभ 2025 की तैयारियां युद्ध स्तर पर

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, प्रयागराज महाकुंभ 2025 के लिए 13 अखाड़ों, आचार्यबाड़ों और तीर्थपुरोहितों के साथ हमारी बैठक संपन्न होने के बाद हमने इस बात की विस्तृत समीक्षा की कि केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा महाकुंभ के लिए किस तरह से काम चल रहा है. महाकुंभ 2025 की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं. 2019 में प्रयागराज की पवित्रता ने पूरी दुनिया को आकर्षित किया था. करीब 24 करोड़ लोगों ने संगम में पवित्र स्नान किया. महाकुंभ की तैयारी में कोई बाधा नहीं है. हम यहां सभी सुविधाएं मुहैया कराने जा रहे हैं.

2019 के कुंभ ने एक मानक स्थापित किया था

योगी आदित्यनाथ ने कहा, 2019 के कुंभ ने एक मानक स्थापित किया था. हम और भी बेहतर स्तर पर एक स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित कुंभ के रूप में भव्य और दिव्य कुंभ स्थापित करने में सफल होंगे. 2019 के कुंभ की सफलता में आपकी बड़ी भूमिका थी. इस बार भी अपनी सकारात्मक भूमिका के साथ प्रयागराज और इस भव्य आयोजन को वैश्विक मंच पर ले जाने में आप सभी का सकारात्मक योगदान रहेगा.

सीएम योगी ने सुरक्षा का दिया निर्देश

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सिंह ने कहा, महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित सुरक्षा व्यवस्था की जानी चाहिए. जिन कर्मियों को तैनात किया जाएगा वे नागरिक, विभिन्न संगठनों के स्वयंसेवक या यूपी पुलिस, होमगार्ड आदि होने चाहिए. स्वयंसेवकों की काउंसलिंग और प्रशिक्षण बहुत महत्वपूर्ण है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >