ट्रेन में समोसा खाने वाले हो जाएं सावधान, कानपुर में पकड़ा गया गंदा सच, रेड में मिला डेढ़ क्विंटल सड़ा आलू

कानपुर में रेलवे की कैंटीन और दुकानों में सप्लाई होने वाले समोसों की गुणवत्ता को लेकर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. रेल बाजार की तीन समोसा निर्माण इकाइयों पर छापा मारा गया, जहां से सड़ा आलू और बिना तले समोसे मिले.

Kanpur News: कानपुर में रेलवे की कैंटीन और दुकानों में सप्लाई किए जाने वाले समोसों की गुणवत्ता को लेकर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. गुरुवार को रेल बाजार की तीन समोसा निर्माण इकाइयों पर छापा मारा गया. जांच के दौरान एक फैक्ट्री में डेढ़ क्विंटल सड़ा हुआ आलू मिला. तीनों इकाइयों से कुल 3,200 बिना तले समोसे और 25 किलो आलू मसाला नष्ट कराया गया. वहीं एक इकाई को सील करने के साथ 48 बोरियों में रखा 2,384 किलो मैदा सीज किया गया.

डेढ़ क्विंटल सड़ा आलू और 400 समोसे मिले

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय संजय प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी से मिली सूचना के बाद मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी. टीम ने निर्मल कुमार मिश्र की समोसा निर्माण इकाई पर छापा मारा. यहां परिसर में डेढ़ क्विंटल सड़ा आलू और 400 बिना तले समोसे मिले, जिन्हें मौके पर ही नष्ट करा दिया गया. टीम ने यहां से मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और तैयार समोसे के तीन नमूने जांच के लिए लिए.

लाइसेंस नहीं दिखाया, संचालक भी नहीं पहुंचा तो फैक्ट्री सील

इसके बाद टीम ने बंटू यादव की समोसा निर्माण इकाई की जांच की. यहां कर्मचारी और मजदूर खाद्य पदार्थ तैयार करते मिले. परिसर में 800 बिना तले समोसे और 5 किलो आलू मसाला अस्वच्छ परिस्थितियों में रखा मिला. खाद्य विभाग ने दोनों को नष्ट करा दिया. संचालक बंटू यादव को कई बार बुलाने के बावजूद वह मौके पर नहीं पहुंचे और खाद्य लाइसेंस भी प्रस्तुत नहीं किया गया. इसके बाद टीम ने निर्माण इकाई को सील कर दिया.

2,000 समोसे और 20 किलो आलू मसाला भी नष्ट

रेल बाजार के हाता नंबर-दो स्थित मोहम्मद शोएब की समोसा निर्माण इकाई में भी खाद्य विभाग की टीम को गंदगी और अस्वच्छ परिस्थितियों में 2,000 बिना तले समोसे और 20 किलो तैयार आलू मसाला रखा मिला. इन्हें भी मौके पर नष्ट कराया गया. टीम ने यहां से मैदा, रिफाइंड पामोलिन ऑयल और समोसा मसाला आलू के तीन नमूने लिए. इसके अलावा 48 बोरियों में रखा 2,384 किलो मैदा सीज किया गया.

रेलवे की कैंटीन और दुकानों में होती थी समोसों की सप्लाई

संजय प्रताप सिंह के मुताबिक, तीनों इकाइयों में तैयार होने वाले समोसों की रेलवे की कैंटीन और दुकानों में सप्लाई की जाती थी. कार्रवाई के दौरान कुल छह खाद्य नमूने लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा. रिपोर्ट आने के बाद संबंधित खाद्य कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

Must Read- Agra Murder Case: साहब मैंने अपनी बेटी को मार दिया, आगरा में अंतरजातीय प्यार के शक में पिता ने पार की हैवानियत की हदें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कोमल अग्रवाल

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >