कन्नौज के स्कूल में ‘बिस्किट कांड’, बच्चों को लालच देकर कराया प्रदर्शन, FIR दर्ज

UP News: कन्नौज जिले के एक सरकारी स्कूल में छोटे बच्चों से कथित तौर पर प्रदर्शन कराने का मामला सामने आया है. बच्चों को बिस्किट का लालच देकर और दबाव बनाकर प्रदर्शन में शामिल कराने के आरोप लगे हैं. इस मामले में FIR दर्ज की गई है.

UP News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में सरकारी स्कूल के छोटे बच्चों से कथित तौर पर प्रदर्शन कराने का मामला सामने आया है. गुगरापुर ब्लॉक स्थित कंपोजिट विद्यालय में विद्यार्थियों ने विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था. प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कराई. जांच के दौरान बच्चों से पूछताछ की गई, जिसमें प्रदर्शन के पीछे कथित तौर पर लालच औरनी दबाव की बात सामने आई.

पूछताछ में बच्चों ने बताई पूरी कहा

विभागीय जांच के दौरान कुछ बच्चों ने कथित तौर पर बताया कि उन्हें बिस्किट देने का लालच दिया गया था. आरोप है कि बच्चों पर दबाव भी बनाया गया और उन्हें प्रदर्शन में शामिल होने के लिए धमकाया गया. बच्चों से स्कूल के प्रधानाचार्य को लेकर आरोप लगाने और विरोध में नारे लगाने को कहा गया. जांच में सामने आई इन बातों के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और यह पता लगाने की कोशिश शुरू की कि बच्चों को प्रदर्शन के लिए किसने तैयार किया.

खंड शिक्षा अधिकारी की शिकायत पर FIR

जांच के बाद खंड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ पाठक की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई. इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों को आशंका है कि बच्चों को सामने रखकर विद्यालय और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को अलग तरीके से पेश करने का प्रयास किया गया. पुलिस अब उन लोगों की पहचान करने में जुटी है, जिन्होंने कथित तौर पर बच्चों को प्रदर्शन के लिए उकसाया और उन्हें बिस्किट देने का लालच दिया.

असीम अरुण बोले- बच्चों को मोहरा बनाना गलत

मामले पर समाज कल्याण मंत्री और स्थानीय विधायक असीम अरुण ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि व्यवस्था में खामी होने पर आवाज उठाना उचित है, लेकिन छोटे बच्चों को किसी विवाद या प्रदर्शन में शामिल करना सही नहीं है. उनका आरोप है कि कुछ लोगों ने साजिश के तहत बच्चों को मोहरा बनाकर सरकार की छवि खराब करने का प्रयास किया. फिलहाल पुलिस FIR के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी देखें: दुबई से ढूँढ निकालेगा इंटरपोल, संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नटवर कुमार

नटवर कुमार पत्रकारिता के क्षेत्र में दो वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार हैं.वे ग्राउंड रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं. राजनीतिक घटनाक्रम, स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, अपराध, सामाजिक मुद्दों और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि है. उनका प्रयास खबरों को तथ्यात्मक, स्पष्ट और पाठकों के लिए उपयोगी तरीके से प्रस्तुत करना रहता है.नटवर कुमार ने इतिहास में मास्टर ऑफ आर्ट्स (M.A. History) और मास्टर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पटना से की है. इतिहास और पत्रकारिता में उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें घटनाओं को व्यापक संदर्भ में समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने में मदद करती है.इस दौरान उन्होंने दूरदर्शन पटना में भी समय दिया है. नटवर कुमार मूल रूप से बिहार के दिनकर की भूमि बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >