Kal Ka Mausam: 28 से 31 August तक यूपी में मानसून मेहरबान, जानिए कब तक होती रहेगी बारिश

Kal Ka Mausam: यूपी में मानसून की मेहरबानी जारी रहेगी. मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश होने का अंदेशा जाहिर किया है. मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा.

Kal Ka Mausam: यूपी में मानसून अपनी पूरी लय में है. बादलों की आवाजाही लगी हुई है. लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश का दौर अभी जारी रहेगा. बुधवार की सुबह से ही लखनऊ समेत प्रयागराज, वाराणसी समेत कई और जिलों में बारिश हुई है. मौसम विभाग ने कहा है कि यूपी में अभी बारिश से राहत के आसार नहीं. 2 सितंबर तक कुछ जिलों में बारिश का दौर रह सकता है. इस दौरान राजधानी लखनऊ, हाथरस, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, कौशांबी, चित्रकूट, बलिया, प्रतापगढ़, इलाहाबाद, जौनपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है.

Aaj Ka Mausam: गरज चमक के साथ बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने कहा है कि यूपी के कई जिलों में आज बारिश के आसार है. IMD ने पश्चिमी यूपी में कुछ जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है.

UP Weather 29 August: बादलों का रहेगा डेरा
IMD ने कहा है कि यूपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग का अनुमान है कि 29 अगस्त को यूपी के कई जिलों में बारिश हो सकती है. पश्चिमी क्षेत्र के कुछ जगहों पर मानसून ज्यादा एक्टिव रहेगा. पूर्वी यूपी के भी कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा.

Rain Alert UP: 30 और 31 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग का अनुमान है कि यूपी में इस सप्ताह बारिश का दौर जारी रहेगा. 30 और 31 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होने के भी आसार हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि कल और परसों राजधानी लखनऊ समेत कौशांबी, प्रयागराज, वाराणसी, बांदा, फतेहपुर, प्रतापगढ़, चित्रकूट, चंदौली, मिर्जापुर, जौनपुर, गाजीपुर समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है.

Also Read: कोलकाता घटना पर छलका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दर्द, कहा- महिलाओं के खिलाफ अपराधों से व्यथित हूं

पानागढ़ के जीटी रोड पर टायर जलाकर BJP ने राज्य सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन , देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >