दूध पीते ही सो जाता था पति, घर पहुंचा तो पत्नी के साथ दिखा ‘तीसरा’, फिर जो हुआ उसने उड़ाए होश

UP News: झांसी में एक नवविवाहिता पर शक की सुई घूम रही है, जिसकी शुरुआत एक गिलास दूध से हुई. पति का आरोप है कि शादी के कुछ ही हफ्तों बाद उसकी पत्नी उसे संदिग्ध पेय पदार्थ देने लगी. मामला एसएसपी कार्यालय तक पहुंच गया है, जहां पुलिस निष्पक्ष जांच की बात कह रही है.

UP News: झांसी की इस कहानी में शक की शुरुआत एक गिलास दूध से हुई और मामला एसएसपी कार्यालय तक पहुंच गया. पति का आरोप है कि शादी के कुछ ही सप्ताह बाद पत्नी चाय, दूध और खाने में कुछ मिलाकर देने लगी. इन्हें लेने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ती और उसे नींद आने लगती. पहले उसने इसे संयोग समझा, लेकिन बार-बार ऐसा होने पर शक गहरा गया. फिर घर में एक युवक की मौजूदगी ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया. पति का दावा है कि घर पहुंचने पर उसने पत्नी और युवक को आपत्तिजनक हालत में देखा. इसके बाद कथित युवक से पत्नी की मांग में सिंदूर भरवाए जाने का भी आरोप लगाया.

शादी के कुछ हफ्तों बाद बढ़ा शक

मामला झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव का है. पति के मुताबिक, उसकी शादी 24 जून को मध्य प्रदेश के भांडेर निवासी युवती से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. पति का आरोप है कि शादी के करीब दो-तीन सप्ताह बाद पत्नी की दी हुई चाय, दूध और खाना खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. उसे बार-बार नींद आती थी. इससे उसे खाने-पीने की चीजों में कुछ मिलाए जाने का शक हुआ.

'दूध पीते ही नींद क्यों?' यहीं से शुरू हुआ शक

पति के मुताबिक, खाने-पीने के बाद उसकी हालत बार-बार खराब होती थी. उसे शक हुआ कि कहीं खाने या दूध में कुछ मिलाया तो नहीं जा रहा. हालांकि, इस आरोप की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

फिर हुई घर में युवक की एंट्री

कहानी में अगला मोड़ 19 तारीख को आया. पति के अनुसार, मोहल्ले के लोगों ने उसे घर में एक युवक के आने की जानकारी दी. उसने पत्नी से इस बारे में पूछा, लेकिन आरोप है कि उसने युवक के घर आने से इनकार कर दिया. इसके बाद 23 तारीख को वही युवक दोबारा घर आया. पति का दावा है कि सूचना मिलने पर वह घर पहुंचा. गेट खोलने पर उसने पत्नी और युवक को आपत्तिजनक हालत में देखा.

युवक पर मारपीट और गला पकड़ने का आरोप

पति के मुताबिक, कथित युवक ने उसके साथ मारपीट की और उसका गला पकड़ लिया. पत्नी पर भी उसका हाथ पकड़ने का आरोप है. शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बीच-बचाव किया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पति ने आरोप लगाया कि उसके और ससुरालीजनों के सामने कथित युवक से पत्नी की मांग में सिंदूर भरवाया गया. हालांकि, यह दावा भी फिलहाल पति के बयान पर आधारित है. इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

एसएसपी कार्यालय पहुंचा पति, मांगी सुरक्षा

घटना के बाद पति अपने माता-पिता के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा. उसने खुद और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की. पति ने जान का खतरा बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की गुहार लगाई.

जांच के बाद सामने आएगी पूरी सच्चाई

फिलहाल खाने-पीने की चीजों में कुछ मिलाने, युवक के घर आने, आपत्तिजनक हालत में मिलने और सिंदूर भरने जैसे सभी दावे पति की ओर से लगाए गए हैं. इनकी पुष्टि पुलिस जांच और संबंधित पक्षों के बयान के बाद ही हो सकेगी.

Also Read: मणिकर्णिका से BHU तक मचा हाहाकार, काशी में गंगा का ऐसा खौफनाक रूप! आखिर बनारस में ये क्या हो गया?



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By खुशी सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >