जंतर-मंतर पर मारपीट के बाद फरार था स्वतंत्र भारद्वाज, बुलंदशहर से दिल्ली पुलिस ने दबोचा

जंतर-मंतर पर CJP एक्टिविस्ट निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से हिरासत में लिया है. पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाश तेज कर दी थी.

UP News: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान CJP एक्टिविस्ट निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ कथित मारपीट के मामले में स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में लिया है. पुलिस की कार्रवाई उस समय हुई, जब कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर प्रदर्शन किया था. प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने आरोपी को 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने का भरोसा दिया था.

प्रदर्शन के बाद पुलिस ने तेज की तलाश

पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पर प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधियों ने दावा किया था कि दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है. पुलिस ने मामले की एफआईआर में SC-ST एक्ट की धारा भी जोड़ी है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी.

बुलंदशहर पहुंची पुलिस, पहले ही निकल चुका था आरोपी

पुलिस की टीम स्वतंत्र भारद्वाज की तलाश में बुलंदशहर पहुंची, लेकिन बताया गया कि वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां से निकल चुका था. सूत्रों के मुताबिक, भारद्वाज नैथला गांव से मोटरसाइकिल से खुर्जा की ओर निकला था. पहचान छिपाने के लिए उसने हेलमेट पहन रखा था. उसके संभावित ठिकानों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की कई टीमें लगाई गईं.

स्थानीय पत्रकारों से भी हुई पूछताछ

आरोपी की तलाश के दौरान पुलिस ने स्थानीय स्तर पर भी जानकारी जुटाई. बताया गया कि पुलिस टीमों ने कुछ स्थानीय पत्रकारों से भी पूछताछ की और भारद्वाज के संभावित रास्तों और ठिकानों के बारे में जानकारी हासिल की. काफी तलाश के बाद पुलिस उसे हिरासत में लेने में कामयाब हुई.

मारपीट के आरोपों पर भारद्वाज ने दी थी सफाई

स्वतंत्र भारद्वाज ने जंतर-मंतर की घटना को लेकर अपने ऊपर लगाए गए आरोपों पर सफाई भी दी थी. उसका कहना था कि संजय कुमार के साथ हुई मारपीट आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई थी. भारद्वाज ने दावा किया था कि अगर उसने खुद को बचाने के लिए ऐसा नहीं किया होता तो भीड़ उसकी जान ले सकती थी.

पॉडकास्ट में मारपीट की बात स्वीकार करने का दावा

इस बीच स्वतंत्र भारद्वाज से जुड़े एक पॉडकास्ट की क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आई थी. इसमें वह कथित तौर पर जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ मारपीट करने की बात स्वीकार करता दिखाई देता है. वीडियो में भारद्वाज पर संजय कुमार की खोपड़ी फोड़ने की बात कहने का भी दावा किया गया.

पुलिस कार्रवाई पर उठे थे सवाल

पॉडकास्ट क्लिप सामने आने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे. पार्टी की ओर से आरोप लगाया गया था कि पुलिस ने मामले में पर्याप्त कार्रवाई नहीं की. इसी मांग को लेकर पार्टी के प्रतिनिधियों ने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर प्रदर्शन किया था.

अब हिरासत के बाद आगे की कार्रवाई

प्रदर्शन और गिरफ्तारी की मांग के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की और उसे बुलंदशहर से हिरासत में लिया. अब पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. जंतर-मंतर पर हुई घटना, वायरल पॉडकास्ट क्लिप और आरोपी के आत्मरक्षा के दावे के बीच पुलिस की जांच से मामले की पूरी तस्वीर सामने आने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: UP Politics: कार्यकर्ता बनाएंगे रील, CM योगी खुद करेंगे शेयर… 2027 चुनाव से पहले BJP का डिजिटल प्लान, 27 हजार शक्ति केंद्रों पर बड़ा टारगेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >