Investment in UP: यूपी में निवेश को नई उड़ान, 5 शहर, 5 रणनीतियां, एक लक्ष्य

Investment in UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन पर ‘इन्वेस्ट यूपी’ के सैटेलाइट ऑफिस खोलने की तैयारी चल रही है. मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और नई दिल्ली में निवेश प्रोत्साहन के केंद्र बनेंगे.

Investment in UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने औद्योगिक निवेश को गति देने की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। अब देश के पांच प्रमुख महानगरों—मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और नई दिल्ली—में ‘इन्वेस्ट यूपी’ के सैटेलाइट इन्वेस्टमेंट प्रमोशन ऑफिस स्थापित किए जाएंगे. इन कार्यालयों के माध्यम से राज्य सरकार देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों से सीधे जुड़कर निवेशकों को उत्तर प्रदेश की नीतियों, सुविधाओं और संभावनाओं से जोड़ने की रणनीति पर काम करेगी.

हर ऑफिस का होगा अपना इंडस्ट्री फोकस

सरकार की योजना के अनुसार, प्रत्येक सैटेलाइट ऑफिस अपने क्षेत्रीय औद्योगिक फोकस केअनुरूप काम करेगा —
मुंबई: वित्तीय सेवाएं, इंफ्रास्ट्रक्चर, फिनटेक और ईएसजी फंड पर फोकस
बेंगलुरु: ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC), एयरोस्पेस, सेमीकंडक्टर, ईवी और डीपटेक सेक्टर
हैदराबाद: फार्मा, डेटा सेंटर, हेल्थटेक और एंटरप्राइज SaaS उद्योग
चेन्नई: ऑटोमोटिव, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल और हार्डवेयर निर्माण
नई दिल्ली: एशिया और यूरोपीय संघ देशों से निवेश के लिए समर्पित इन्वेस्ट यूपी ऑफिस

प्रत्येक सैटेलाइट ऑफिस में होगी समर्पित टीम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही इन्वेस्ट यूपी के पुनर्गठन को मंजूरी दे चुके हैं. इसी क्रम में पांचों शहरों में इन्वेस्टमेंट प्रमोशन ऑफिस स्थापित किए जाएंगे. प्रत्येक कार्यालय में एक जनरल मैनेजर, एक असिस्टेंट जनरल मैनेजर, दो उद्यमी मित्र, दो एग्जिक्यूटिव और दो ऑफिस असिस्टेंट की टीम कार्य करेगी. सभी कार्यालयों पर कुल लगभग 12 करोड़ रुपये का वार्षिक व्यय अनुमानित है.

निवेशकों से संवाद और ‘ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस’ को नई मजबूती

सरकार का मानना है कि इन सैटेलाइट ऑफिसों की स्थापना से राज्य में निवेशकों के साथ सीधा संवाद मजबूत होगा। साथ ही उत्तर प्रदेश की ‘ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस’ की छवि को नई मजबूती मिलेगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश अब केवल एक उपभोक्ता राज्य नहीं, बल्कि देश का सबसे बड़ा निवेश गंतव्य (Investment Destination) बन चुका है. उन्होंने कहा कि ये सैटेलाइट ऑफिस निवेशकों और सरकार के बीच सेतु का काम करेंगे और यूपी की उपस्थिति को भारत के शीर्ष औद्योगिक शहरों में सुनिश्चित करेंगे.

यूपी की निवेश यात्रा को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

सरकार का यह कदम न सिर्फ देश के औद्योगिक मानचित्र पर उत्तर प्रदेश की स्थिति को और मजबूत करेगा, बल्कि वैश्विक निवेशकों के लिए भी राज्य को एक आकर्षक गंतव्य के रूप में स्थापित करेगा. मुंबई से चेन्नई तक फैले ये सैटेलाइट ऑफिस ‘इन्वेस्ट यूपी’ को एक राष्ट्रीय निवेश नेटवर्क के रूप में नई पहचान देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >