Independence Day 2025 : 'ऑपरेशन सिंदूर' भारतीय सेना के शौर्य का प्रतीक, सीएम योगी ने कहा

Independence Day 2025 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. सीएम योगी ने कहा कि देश की आजादी असंख्य क्रांतिकारियों के त्याग, बलिदान और संघर्षों का परिणाम है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 'विकसित भारत' के संकल्प की ओर तेजी से अग्रसर है. ऑपरेशन सिंदूर भारत की आत्मनिर्भरता और भारतीय सेना के शौर्य और सामर्थ्य का प्रतीक है.

Independence Day 2025 : भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को हृदय से बधाई दी और स्वतंत्रता संग्राम के उन महान नायकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने देश को सैकड़ों वर्षों की गुलामी से मुक्ति दिलाई. सीएम योगी ने कहा कि यह स्वतंत्रता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और असंख्य क्रांतिकारियों के त्याग, बलिदान और संघर्षों का परिणाम है, जिन्होंने उत्तर से दक्षिण, पूरब से पश्चिम तक देश को एकजुट कर आजादी की लड़ाई लड़ी.

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भारत के संविधान के शिल्पी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और अन्य स्वाधीनता सेनानियों को नमन किया. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का यह पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति जागरूकता और संकल्प का अवसर है। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ‘विकसित भारत’ के संकल्प की ओर तेजी से अग्रसर है. भारत का संविधान अपने अमृत काल में प्रवेश किया है. भारत के संविधान ने सम और विषम परिस्थितियों में पूरे देश को एकता के सूत्र में बांध करके देश के अंदर सामाजिक न्याय, बंधुता और समता के उन संकल्पों को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन किया है.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारतीय सेना के शौर्य का प्रतीक- मुख्यमंत्री

सीएम योगी ने हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय सेना के शौर्य और स्वदेशी हथियारों जैसे मिसाइलों और ड्रोनों, की ताकत की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि यह भारत की आत्मनिर्भरता और सामर्थ्य का प्रतीक है. सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के माध्यम से स्थानीय उत्पादन को आगे बढ़ाने उसकी ब्रांडिंग करने, उसे मार्केट से लिंक करने, उसको नई डिजाइन और नई तकनीक व पैकेजिंग के साथ न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि देश और दुनिया के मार्केट तक पहुंचाने के लिए जो कार्यक्रम चला वह प्रधानमंत्री जी के वोकल फॉर  लोकल के उस अभियान को एक नई ऊंचाई प्रदान करता है. उन्होंने कहा कि स्वदेशी को जीवन का हिस्सा बनना देश के स्वाधीनता दिवस का एक संकल्प बनना चाहिए. सीएम योगी ने देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने में सिविल पुलिस और अन्य संगठनों की भूमिका की भी सराहना की.

सीएम योगी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रेरणा लेने का अवसर है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के हर नागरिक को अपने कर्तव्यों के प्रति संकल्पबद्ध होकर विकसित भारत के सपने को साकार करना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >