UP News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. आरोप है कि पैथालॉजी लैब के संचालक ने एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है.
जांच के लिए गई थी क्लीनिक
पुलिस के अनुसार मामला हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र का है. हसायन क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने अपनी शिकायत में बताया कि 13 जुलाई को वह इलाज के लिए एक क्लीनिक पर गई थी. वहां उसे दवा देने के दौरान बोतल ड्रिप चढ़ाई गई.
बेहोशी का उठाया फायदा
पीड़िता के अनुसार ड्रिप चढ़ाने के बाद पहले बेहोश किया जिससे बाद किशोरी बेहोश हो गई. किशोरी ने अनुसार जब उसको होश आया तो उसने पाया है कि उसके वदन पर कपड़े नहीं है. पीड़ित ने आरोप लगाया कि संचालक प्रवीण पुत्र इंद्रपाल ने उसकी बेहोशी का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.
घरवालों को सुनाई आपबीती
घर पहुंचकर पीड़ित ने आपबीती सुनाई. जिसके बाद परिवार हाथरस जंक्शन थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए संगीन धाराओं मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्य और अन्य तकनीकी तथ्यों के आधार पर आगे की जांच प्रक्रिया जारी है.
कर्मचारियों से की जारी रही पूछताछ
अधिकारियों ने इस घटना से संबंधित हर पहलू की जांच शुरू कर दी है। क्लिनिक और पैथोलॉजी लैब के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल पर यदि कोई सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, तो वहां से उपलब्ध फुटेज की भी घटना की पुष्टि के लिए गहन जांच की जाएगी। आरोपी वर्तमान में पुलिस हिरासत में है और मामले की जांच जारी है।
