हरतालिका तीज पर राशि अनुसार करें शिव-पार्वती की पूजा, इन चीजों के दान से अखंड सौभाग्य और पारिवारिक सुख की मान्यता, जानिए किस राशि के लिए क्या है शुभ

हरतालिका तीज का व्रत शिव-पार्वती के प्रेम का प्रतीक है. इस दिन राशि अनुसार पूजा और दान करने से अखंड सौभाग्य और पारिवारिक सुख की प्राप्ति होती है. जानें क्या है दान का महत्व.

Hartalika Teej Puja: हरतालिका तीज सुहागिन महिलाओं के लिए आस्था, प्रेम और अखंड सौभाग्य का पर्व है. मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था. इसी आस्था के साथ महिलाएं पति की लंबी आयु, सुखी दांपत्य और परिवार की खुशहाली की कामना करती हैं. तीज के दिन कई महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और जल तक ग्रहण नहीं करतीं, जबकि व्रत की कठिनाई को देखते हुए इसे अपनी क्षमता और स्वास्थ्य के अनुसार रखने की परंपरा भी मानी जाती है. निर्धारित पूजा मुहूर्त में शिव-पार्वती की विधि-विधान से पूजा कर व्रत की कथा सुनी जाती है. धार्मिक मान्यता है कि राशि के अनुसार पूजा सामग्री अर्पित करने और सामर्थ्य के अनुसार दान करने से शुभ फल की कामना की जा सकती है.

सौभाग्य पेटिका और वस्त्र दान का महत्व

हरतालिका तीज पर सुहाग की सामग्री का दान करने की परंपरा है. बांस के डाला या किसी पात्र में चूड़ी, सिंदूर, बिंदी और अन्य सुहाग सामग्री रखकर दान किया जाता है. इसे सौभाग्य पेटिका का दान कहा जाता है. धार्मिक मान्यता में इसे अखंड सौभाग्य, दांपत्य प्रेम और पारिवारिक उन्नति से जोड़ा गया है. अपनी सामर्थ्य के अनुसार वस्त्र दान करना भी शुभ माना जाता है.

फल, पकवान और अन्न दान से जुड़ी मान्यता

तीज के अवसर पर ऋतुफल, पकवान, दही और अन्य खाद्य सामग्री का दान भी किया जाता है. मान्यता है कि दही का दान जीवन में शीतलता और सुख-शांति का प्रतीक है. पारण से पहले चावल, दाल, हल्दी, सब्जियां और जरूरत की अन्य सामग्री दान करने की परंपरा भी बताई जाती है. अक्षत यानी चावल को दान करने से अक्षय पुण्य और समृद्धि की कामना की जाती है. गेहूं और जौ का दान भी शुभ माना गया है.

राशि के अनुसार ऐसे करें शिव-पार्वती की पूजा

मेष: पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें और रेशमी वस्त्र अर्पित करें. सुखी दांपत्य जीवन की कामना करें.

वृषभ: शिव-पार्वती को गुलाब के फूल और इत्र अर्पित करें. धूप दिखाकर परिवार में प्रेम और शांति की प्रार्थना करें.

मिथुन: हरे वस्त्र पहनकर पूजा करें. माता पार्वती को हल्दी और भगवान शिव को सफेद चंदन अर्पित करें.

कर्क: भगवान शिव का श्रृंगार करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें. दांपत्य सुख की कामना करना शुभ माना गया है.

सिंह: शिव-पार्वती को पीले पुष्पों की माला अर्पित करें. इसके बाद रुद्राष्टकम का पाठ करने की परंपरा है.

कन्या: भगवान शिव को बेलपत्र और दूर्वा चढ़ाएं. तीज पर मेहंदी लगाना भी सुहाग और सौभाग्य से जुड़ी परंपरा है.

तुला: महादेव का पंचामृत से अभिषेक करें. सुहाग सामग्री का दान कर अखंड सौभाग्य की कामना करें.

वृश्चिक: पीले वस्त्र पहनकर शिव-पार्वती की पूजा करें. भगवान शिव को दूर्वा अर्पित कर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना करें.

धनु: लाल वस्त्र धारण कर शिव-पार्वती की आराधना करें. सुगंधित पुष्प चढ़ाकर पति के स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करें.

मकर: भगवान शिव को सफेद चंदन अर्पित करें और घी का दीपक जलाएं. घर में सुख-शांति की प्रार्थना करें.

कुंभ: गुलाबी वस्त्र धारण कर पूजा करें. महादेव को सफेद पुष्प अर्पित कर सुखी दांपत्य जीवन की कामना करें.

मीन: हरे वस्त्र पहनकर पूजा करें. माता पार्वती को हल्दी और भगवान शिव को सफेद चंदन अर्पित करें.

श्रद्धा के साथ करें दान

हरतालिका तीज पर दान का महत्व केवल सामग्री या उसकी कीमत से नहीं जोड़ा जाता. धार्मिक परंपरा में श्रद्धा और सामर्थ्य को अधिक महत्व दिया गया है. इसलिए अन्न, वस्त्र, सुहाग सामग्री, फल-पकवान या जरूरतमंद की सहायता अपनी क्षमता के अनुसार की जा सकती है. राशि के अनुसार पूजा की ये विधियां धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं. इनका उद्देश्य आस्था और परंपरा के अनुरूप पूजा का मार्ग बताना है.

Also Read: प्रयागराज TGT-PGT प्रदर्शन, किताबों से सड़क तक, सितंबर से शुरू हुए आंदोलन की देखें तस्वीरें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंजली कश्यप

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >