Gonda Accident: सरयू नहर में गिरी SUV, 11 श्रद्धालुओं की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा

Gonda Accident: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के इटियाथोक क्षेत्र में रविवार को एक एसयूवी सरयू नहर में गिर गई. जिसमें 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. जबकि 4 अन्य घायल हो गए. हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया. हादसे को लेकर पीएम और सीएम ने मुआवजे की घोषणा की है.

Gonda Accident: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोंडा हादसे पर दुख जताते हुए कहा, ” उत्तर प्रदेश के गोंडा में हुए एक हादसे में हुई जान-माल की हानि से अत्यंत दुःखी हूं. इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. पीएमओ ने एक्स पर बताया, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

Bereaved-family-members

सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुख, मुआवजे की घोषणा की

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया. एक्स पर उन्होंने पोस्ट किया और लिखा, “जनपद गोण्डा में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को 05-05 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.”

मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल

गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि इस हादसे में मरने वाले श्रद्धालुओं में छह महिलाएं, दो पुरुष और तीन बच्चे शामिल हैं. इटियाथोक थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि एसयूवी सवार श्रद्धालु मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव गांव से खरगूपुर स्थित प्रसिद्ध पृथ्वीनाथ मंदिर में पवित्र जल चढ़ाने जा रहे थे तभी बेलवा बहुता के पास यह दुर्घटना हुई.

ये भी पढ़ें: Naxal News: चक्रधरपुर रेल मंडल में नक्सली ब्लास्ट, एक रेलकर्मी की मौत, दूसरा घायल

कार में 15 लोग थे सवार

एसयूवी में चालक सहित 15 लोग सवार थे, वाहन सड़क से फिसलकर नहर में पलट गया. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. ग्रामीणों और बचाव दल की मदद से डूबे हुए वाहन से महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सहित 11 शव निकाले गए. पुलिस ने बताया कि चार अन्य यात्रियों को बचाया गया है और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है.

प्रत्यक्षदर्शी ने क्या बताया?

एक प्रत्यक्षदर्शी इटियाथोक निवासी राहुल वर्मा ने बताया कि सुबह से ही बारिश होने के कारण सड़क पर फिसलन थी. उन्‍होंने कहा, ‘‘ वाहन नहर के बगल में बनी सड़क पर जा रहा था उसी बीच चालक ने ब्रेक लगाया जिससे गाड़ी फिसल करके नहर में जा गिरी. हमने तत्काल पुलिस को फोन करके गांव के लोगों को मौके पर बुलाया और रस्सी के सहारे बोलेरो को बाहर निकाला.’’ वाहन से निकाली गई एक किशोरी ने बताया कि ‘‘ हम सब पृथ्वीनाथ मंदिर दर्शन करने के लिए जा रहे थे, वाहन में सवार महिलाएं व लड़कियां भजन गा रही थीं तभी अचानक सब कुछ धुंधला हो गया और फिर कुछ याद नहीं है.’’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >