UP के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने कांग्रेस नेत्री को झाड़ू से पीटा, बाल पकड़कर घसीटा, मारपीट का VIDEO वायरल

बुलंदशहर से सामने आए एक वीडियो में पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित एक महिला कांग्रेसी नेत्री अर्चना पांडा के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं. महिला को बाल पकड़कर घसीटने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Bulandshahr News: बुलंदशहर में डिबाई विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में वह एक महिला के साथ मारपीट करते और उसे बाल पकड़कर घसीटते हुए दिखाई दे रहे हैं. महिला की पहचान कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा के रूप में बताई जा रही है. वीडियो में दिखाई देता है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा है, इसी दौरान गुड्डू पंडित महिला के साथ मारपीट करते नजर आते हैं. वह महिला को बाल पकड़कर घसीटते हुए कमरे से बाहर ले जाते दिखाई दे रहे हैं. महिला खुद को बचाने की कोशिश करती है और बाद में झाड़ू उठाकर गुड्डू पंडित पर हमला करती नजर आती है, इसके बाद वह किसी तरह घर से बाहर निकलती दिखाई देती हैं.

शिकारपुर बाईपास स्थित आवास का बताया जा रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो बुलंदशहर के शिकारपुर बाईपास स्थित गुड्डू पंडित के आवास का बताया जा रहा है. शुक्रवार को यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से प्रसारित हुआ. वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा शुरू हो गई. हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. वहीं, पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने अपने फेसबुक अकाउंट पर वीडियो को पुराना बताया है. उनका कहना है कि यह वीडियो वर्ष 2025 का है और एक साजिश के तहत उन्हें बदनाम करने के लिए इसे दोबारा वायरल किया जा रहा है.

पहले भी सामने आ चुका है दोनों के बीच विवाद

पूर्व विधायक गुड्डू पंडित और अर्चना पांडा के बीच विवाद का यह मामला पहली बार सार्वजनिक होने की बात नहीं कही जा रही है. दोनों के बीच पहले भी विवाद और घरेलू मामलों को लेकर शिकायतें सामने आने की जानकारी है. कुछ मामलों में पुलिस तक शिकायत पहुंचने की बात भी सामने आई है. वायरल वीडियो में मारपीट का दृश्य सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर इसकी जांच की जाएगी.

यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर मारपीट के बाद फरार था स्वतंत्र भारद्वाज, बुलंदशहर से दिल्ली पुलिस ने दबोचा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >