जौनपुर नायब तहसीलदार पर यौन उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने की FIR, पीड़िता की मां ने लगाए गंभीर आरोप

Up News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक नायब तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगे हैं. शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न, अश्लील वीडियो बनाने और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में FIR दर्ज की गई है. पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है.

यूपी न्यूज उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से प्रशासनिक महकमे को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. यहाँ केराकत तहसील में तैनात नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने, अश्लील वीडियो बनाकर प्रताड़ित करने और मानसिक रूप से तंग कर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गंभीर धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है. पीड़िता की मां की शिकायत पर मीरगंज थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई की है.

प्रेम जाल में फंसाकर पति से कराया तलाक

पीड़िता की मां द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, उनकी बेटी की शादी वर्ष 2014 में हुई थी और उसकी एक 10 साल की बेटी भी है. वर्ष 2024 में महिला सुल्तानपुर में रहने लगी, जहाँ उसकी मुलाकात विवेक श्रीवास्तव से हुई, जो उस समय राजस्व विभाग में कानूनगो के पद पर कार्यरत था. पदोन्नति के बाद वह नायब तहसीलदार बन गया. आरोप है कि विवेक ने महिला को शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उस पर अपने पति से अलग होने का दबाव बनाने लगा. आरोपी के कहने पर पीड़िता ने अपने पति से तलाक लेने के लिए अदालत में याचिका भी दाखिल कर दी थी.

अश्लील वीडियो और प्रताड़ना का आरोप

तलाक की प्रक्रिया के दौरान विवेक का तबादला जौनपुर के मछलीशहर में हो गया. आरोप है कि इसके बाद आरोपी का व्यवहार बदलने लगा. वह महिला को घुमाने के बहाने ले जाकर उसके अश्लील वीडियो बना लेता था और बाद में उन्हीं वीडियो के जरिए उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा. मां का गंभीर आरोप है कि आरोपी अधिकारी अपनी हरकतों की सीमा पार करते हुए महिला पर अपने साथी अधिकारियों के साथ संबंध बनाने का भी दबाव डालता था. जब महिला इसका विरोध करती, तो उसके साथ मारपीट की जाती और जान से मारने की धमकी दी जाती थी.

मानसिक तनाव में आकर की खुदकुशी, पुलिस जांच शुरू

लगातार मिल रही मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महिला ने 9 मार्च को अपने मायके में आत्महत्या कर ली थी. घटना के बाद पीड़िता के परिवार ने हिम्मत जुटाकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई. मीरगंज थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़े: कानपुर दादी गैंग का खुलासा, बच्चों से भीख मंगवाने का


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शशांक शेखर मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >