फर्रुखाबाद में प्यार के लिए टावर पर चढ़ा आशिक, 4 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

फर्रुखाबाद में एक युवक प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया. करीब चार घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद, पुलिस ने प्रेमिका को मौके पर बुलाकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा.

Farrukhabad News : फर्रुखाबाद:उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से एक फिल्मी मामला सामने आया है.यहां प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और करीब चार घंटे तक कूदने की धमकी देता रहा.घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई.सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा.

दोपहर 1 बजे टावर पर चढ़ा युवक

मामला शमसाबाद थाना क्षेत्र के अमलैया आशानंद गांव का है. जानकारी के मुताबिक मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के आवाजपुर निवासी एक ई-रिक्शा चालक युवक दोपहर करीब 1 बजे अपना ई-रिक्शा गांव के बाहर खड़ा कर सीधे मोबाइल टावर पर चढ़ गया.टावर के ऊपर से वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा और जान देने की धमकी देने लगा. युवक का आरोप है कि वह पिछले दो साल से गांव की ही एक युवती से प्रेम करता है. युवती के घर वालों ने उसका फोन छीन लिया है और युवक को मारपीट की धमकी दे रहे हैं. वह अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता है.

प्रेमिका को बुलाया तब नीचे उतरा

टावर पर युवक के चढ़ने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने तुरंत शमसाबाद पुलिस को जानकारी दी.पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतरने के लिए काफी देर तक समझाती रही, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा. आखिरकार युवक की मांग पर पुलिस ने उसकी प्रेमिका को मौके पर बुलाया.प्रेमिका के सामने आने के बाद युवक चार घंटे बाद टावर से नीचे उतरा। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली.

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले गई है.पुलिस का कहना है कि युवक से पूछताछ की जा रही है और दोनों पक्षों से बातचीत के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : पति हिरासत में था, पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया और चली गई जान, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >