Etawah Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार व बस की भीषण टक्कर, 7 की मौत

Etawah Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार व बस की भीषण टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई. हादसे में 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

Etawah Accident: उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे (Agra Lucknow Expressway Accident) पर एक कार बस से टकरा गई. बताया जा रहा है कि कार के चालक को नींद आ गई जिसकी वजह से कार अनियंत्रित होकर अपनी लेन बदलकर दूसरी लेन में चली गई. इसके बाद लखनऊ से आ रही बस से वह टकरा गई. इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 46 यात्री घायल हुए हैं. घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों में तीन कार सवार जबकि बस के 4 यात्री शामिल हैं.

दुर्घटना में कुल सात लोगों की मौत

एसएसपी इटावा संजय कुमार वर्मा ने दुर्घटना को लेकर बताया कि रायबरेली से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस की रात करीब 12:30 बजे एक कार से टक्कर हो गई. बस में 60 लोग सवार थे, जिनमें से 4 लोगों की मौत हो गई. इस में सवार करीब 20-25 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कार में सवार 3 लोगों की भी मौत हो गई. कुल 7 लोगों की मौत हुई है.

Read Also : Ballia News: बलि���ा में छात्रों से भरी पिकअप ट्रक से टकराई, एक की मौत, 16 घायल

दुर्घटनास्थल का वीडियो आया सामने

दुर्घटनास्थल का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने शेयर किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि दुर्घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य जारी है. इसे देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि दुर्घटना कितना भयानक रहा होगा.

Read Also : Agra Expressway: आगरा एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस पीछे से ट्रक में घुसी, दो की मौत, 59 घायल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >