गर्दन का मांस गायब, जबड़ा भी नहीं मिला... हरदोई में चारपाई पर सो रही बुजुर्ग को खूंखार जानवर ने बनाया निवाला

Hardoi Wild Animal Attack: हरदोई जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ घर के बाहर सो रही एक बुजुर्ग महिला पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया. सुबह बेटे ने देखा खौफनाक मंजर, जिसमें महिला की गर्दन और चेहरे पर गंभीर चोटें थीं.

Hardoi Wild Animal Attack: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में जंगली जानवर के हमले से गांव में दहशत फैल गई. अतरौली थाना क्षेत्र के भीखपुर ऐमा गांव में घर के बाहर चारपाई पर सो रही बुजुर्ग महिला को रात में किसी अज्ञात जंगली जानवर ने हमला कर मार डाला. सुबह महिला का शव देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई.

सुबह बेटे ने देखा खौफनाक मंजर

बताया गया कि महिला रात में घर के बाहर चारपाई पर सो रही थीं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर के अंदर थे. तड़के जब बेटा बाहर आया तो चारपाई पर मां का लहूलुहान शव पड़ा था. महिला की गर्दन और चेहरे पर जानवर के नोचने के गंभीर निशान मिले. रिपोर्टों के मुताबिक गर्दन का मांस गायब था और एक जबड़ा भी नहीं मिला.

पगमार्क ने बढ़ाया खौफ, किस जानवर ने किया हमला?

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. घटनास्थल के आसपास जानवर के पैरों के निशान मिले हैं. ग्रामीण बड़े शिकारी जानवर की आशंका जता रहे थे, लेकिन वन विभाग ने प्रथम दृष्टया पगमार्क के आधार पर भेड़िया, सियार या लकड़बग्घे की संभावना जताई है. तेंदुए के हमले की पुष्टि नहीं हुई है.

ड्रोन से निगरानी, वन विभाग ने शुरू की कॉम्बिंग

घटना के बाद वन विभाग ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है. टीम आसपास के क्षेत्र में कॉम्बिंग कर रही है और ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही है. ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

गोमती किनारे पहले भी जंगली जानवर दिखने का दावा

ग्रामीणों का कहना है कि गोमती नदी के आसपास के इलाकों में पहले भी जंगली जानवर देखे जाने की बातें सामने आती रही हैं. इस घटना के बाद ग्रामीणों में डर और बढ़ गया है. वन विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि महिला पर हमला करने वाला जानवर कौन था और क्या वह अभी भी आसपास मौजूद है.

यह भी पढ़ें: UP Election 2027: बीजेपी के 18,900 बूथ बने सबसे बड़ा खतरे का सिग्नल, क्या यहीं से तय होगा योगी सरकार का अगला "इम्तिहान"

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By तिलक कुमार

तिलक कुमार पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है. अमर उजाला, प्रभात खबर, जनसंदेश टाइम्स और राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं. अपराध, राजनीति और हाइपरलोकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. मैदानी रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरों को पाठकों तक पहुंचाया है. जमीनी मुद्दों की गहरी समझ और तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग उनकी पहचान रही है. वर्तमान में वह प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़े हुए हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन और रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >