लंदन की नौकरी छोड़कर चुनी IAS की राह, 13 साल बाद दिव्या मित्तल ने क्यों लिया इस्तीफे का फैसला?

IAS Divya Mittal Resigns: यूपी की चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद अचानक इस्तीफा दे दिया है। IIT, IIM की पढ़ाई और लंदन की नौकरी छोड़ UPSC क्रैक करने वाली इस लेडी अफसर के फैसले ने ब्यूरोक्रेसी में हलचल मचा दी है. जानिए क्या है वजह और कैसा रहा उनका अब तक का सफर.

IAS Divya Mittal Resigns: यूपी कैडर की चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद अचानक अपने पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है. IIT और IIM से पढ़ाई के बाद लंदन की नौकरी छोड़ UPSC क्रैक करने वाली दिव्या मित्तल अपनी सख्त कार्यशैली और जनहित के फैसलों के लिए जानी जाती रही हैं. मिर्जापुर और देवरिया जैसे जिलों में अपनी खास पहचान बनाने वाली इस लेडी अफसर के इस्तीफे के बाद ब्यूरोक्रेसी में हलचल तेज हो गई है. जानिए क्या रही उनके इस फैसले की वजह और कैसा रहा उनका अब तक का सफर.

दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

इस्तीफे की वजह साफ नहीं, फील्ड पोस्टिंग को लेकर होती रही चर्चा

दिव्या मित्तल के इस्तीफे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है. रिपोर्टों के मुताबिक उन्होंने मुख्य सचिव एसपी गोयल को अपना त्यागपत्र दिया है और फिलहाल इसे स्वीकार नहीं किया गया है. उनके अचानक इस्तीफे के बाद ब्यूरोक्रेसी में चर्चा तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि वह करीब चार महीने से राजस्व विभाग में विशेष सचिव के पद पर थीं. फील्ड में काम करने की उनकी रुचि को देखते हुए यह भी चर्चा रही कि वह फील्ड पोस्टिंग चाहती थीं. हालांकि, इस्तीफे की वास्तविक वजह का उन्होंने अपनी पोस्ट में कोई उल्लेख नहीं किया है.

IIT-IIM के बाद लंदन में नौकरी, फिर चुनी सिविल सर्विस

दिव्या मित्तल की पढ़ाई और करियर का सफर भी काफी चर्चित रहा है. उन्होंने IIT दिल्ली से बीटेक और IIM बेंगलुरु से MBA किया. इसके बाद उन्होंने लंदन में नौकरी की, लेकिन विदेश में रहते हुए उन्हें अपने देश से दूर होने का एहसास हुआ. इसके बाद वह भारत लौट आईं और UPSC की तैयारी शुरू की. उन्होंने पहले प्रयास में IPS परीक्षा पास की और अगले ही साल 2013 में IAS के लिए चयनित हुईं. उन्हें 68वीं रैंक मिली थी.

मिर्जापुर और देवरिया में DM रहते हुए आईं सुर्खियों में

2013 बैच की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल मिर्जापुर और देवरिया समेत कई जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. मिर्जापुर की डीएम रहते हुए लहुरियादह गांव में पानी पहुंचाने की पहल को उनकी प्रमुख उपलब्धियों में गिना जाता है. उन्होंने अपने इस्तीफे की पोस्ट में भी इस गांव और वहां मिले अनुभव का जिक्र किया. मिर्जापुर में उन्होंने कजली पर्व पर स्थानीय अवकाश का ऐलान भी किया था. चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान एक बच्ची के साथ मंच पर डांस करने का उनका वीडियो भी खूब चर्चा में आया था.

सख्त कार्यशैली को लेकर भी चर्चा में रहीं

दिव्या मित्तल अपनी सख्त प्रशासनिक कार्यशैली के लिए भी जानी जाती रही हैं. देवरिया में डीएम रहते हुए उन्होंने अधिकारियों को लापरवाही पर फटकार लगाई थी. पुल निर्माण में लापरवाही को लेकर PWD अधिकारियों से जवाब मांगा गया था, जबकि अवैध कब्जे की शिकायत पर कानूनगो और लेखपाल को फटकार लगाने का वीडियो भी सामने आया था. बस्ती तबादले के बाद उनके छुट्टी पर चले जाने को लेकर भी वह चर्चा में रही थीं. हालांकि, बाद में उन्होंने वहां कार्यभार संभाला था.

इस्तीफे के बाद आगे क्या? कई तरह की चर्चाएं

दिव्या मित्तल के इस्तीफे के बाद उनके अगले कदम को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं हैं. उनके निजी क्षेत्र में लौटने, विदेश जाने, एकेडमिक क्षेत्र में काम करने या राजनीति में आने की अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि, इनमें से किसी संभावना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. दिव्या को पढ़ाने में भी रुचि रही है और उन्होंने छात्रों के लिए सिविल सर्विस की तैयारी पर 'द क्राफ्टेड जीनियस' किताब भी लिखी है. इस किताब में UPSC की तैयारी, प्रीलिम्स, मेन्स, इंटरव्यू और असफलता के बाद दोबारा तैयारी शुरू करने जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया है.

Must Read- वाराणसी में गंगा किनारे बनेगा पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल, 10 हजार यात्री संभालने की तैयारी, जानिए क्या होने वाला है खास


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कोमल अग्रवाल

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >