By Election 2024: डिंपल यादव ने बीजेपी को बताया सबसे ‘चालू पार्टी’, उपचुनाव की तारीख बदलने पर कह दी बड़ी बात

By Election 2024: समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने उपचुनाव को लेकर बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने तारीख बदलने पर भी बीजेपी पर तंज कसा.

By Election 2024: समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, मुझे जानकारी मिली है कि चुनाव की तारीख (उत्तर प्रदेश उपचुनाव) बदल गई है. कुछ ऐसा हो रहा है जिसकी वजह से यह बदलाव हुआ है. अब यह 20 नवंबर को होगा. मुझे लगता है कि तारीखें बदली गई हैं क्योंकि सपा अच्छा प्रदर्शन कर रही है, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की उन सीटों पर जहां वह चुनाव लड़ रही है.

बीजेपी सबसे चालू पार्टी : डिंपल यादव

डिंपल यादव ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, देश में अगर कोई सबसे चालू पार्टी है, तो वो है बीजेपी, क्योंकि वो जानती है कि लोगों का ध्यान कैसे भटकाना है. ध्यान भटकाकर बीजेपी लोगों का वोट बंटोरना चाहती है. इनको देश की सेवा करने का, युवाओं को नौकरी देने का, महिलाओं को सुरक्षा देने का कोई इरादा नहीं है. न पहले था और न अब होगा. डिंपल यादव ने बीजेपी पर हमला जारी रखते हुए आगे कहा, अच्छी बात यह है कि सभी वर्ग के लोग, सभी समाज के लोग, चाहे किसान हों, युवा हों, माताएं-बहनें हों या जवान हों, सभी यह जान गए हैं कि बीजेपी भटकाने वाली पार्टी है. बीजेपी लोगों भिड़ाने वाली और भय का माहौल बनाने वाली राजनीति करती है. उन्होंने बीजेपी पर संविधान को बदलने का गंभीर आरोप लगाया.

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, केरल उपचुनावों की तारीख 13 नवंबर से बदलकर 20 नवंबर की

निर्वाचन आयोग ने सोमवार को त्योहारों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल में विधानसभा उपचुनावों की तारीख 13 नवंबर से बदलकर 20 नवंबर कर दी. उत्तर प्रदेश में 9, पंजाब में चार और केरल में एक सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान होना है.

Also Read: By Polls 2024 Date: अब 20 नवंबर को होंगे उपचुनाव, चुनाव आयोग ने लिया फैसला

चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तारीख क्यों बदली?

कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) सहित कई दलों ने विभिन्न त्योहारों के मद्देनजर आयोग से चुनावों की तारीख पुनर्निर्धारित करने का आग्रह करते हुए कहा था कि 13 नंवबर को चुनाव कराने से मतदान प्रतिशत पर असर पड़ सकता है. कांग्रेस ने कहा था कि केरल की पलक्कड़ विधानसभा सीट पर बड़ी संख्या में मतदाता 13 से 15 नवंबर तक कल्पती रथोत्सवम का त्योहार मनाएंगे. पार्टी ने कहा था कि पंजाब में श्री गुरु नानक देव का 555वां प्रकाश पर्व 15 नवंबर को मनाया जाएगा और 13 नवंबर से अखंड पाठ का आयोजन किया जाएगा. भाजपा, बसपा और रालोद ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में कार्तिक पूर्णिमा से तीन-चार दिन पहले लोग यात्रा करते हैं. कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर को होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >