यूपी के CM योगी कलाकारों से बोले- अगर आप गा सकते हैं तो मैं बुलडोजर भी चला सकता हूं, जानिए पूरा मामला

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों से बातचीत के दौरान अपनी अनूठी शैली दिखाई. कलाकारों द्वारा उत्तर प्रदेश के कानून-व्यवस्था मॉडल और 'बुलडोजर एक्शन' की प्रशंसा पर सीएम का जवाब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक अलग अंदाज उस समय देखने को मिला, जब उन्होंने छत्तीसगढ़ से आए लोक कलाकारों से बातचीत की. स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में कलाकारों ने उत्तर प्रदेश के कानून-व्यवस्था मॉडल और बुलडोजर एक्शन की तारीफ की. इस पर सीएम योगी ने मुस्कुराते हुए ऐसा जवाब दिया कि वहां मौजूद लोगों के बीच तालियां बजने लगीं. मुख्यमंत्री के इस जवाब का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

छत्तीसगढ़ के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद

15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ से आए लोक कलाकारों ने लखनऊ में लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी. कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलाकारों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की. इसी दौरान कलाकारों ने यूपी में कानून-व्यवस्था और बुलडोजर एक्शन की तारीफ की. कलाकार की बात सुनकर सीएम योगी ने बेहद सहज और मजेदार अंदाज में जवाब दिया.

‘आप गा सकते हैं तो गीत गाते हैं...’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आप गा सकते हैं तो गीत गाते हैं, मैं गा नहीं सकता तो बुरे लोगों पर बुलडोजर चलता हूं.” सीएम योगी की इस टिप्पणी पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियों के साथ प्रतिक्रिया दी. मुख्यमंत्री ने अपने अंदाज में कलाकारों की कला और कानून-व्यवस्था के तहत होने वाली कार्रवाई के बीच तुलना करते हुए यह बात कही.

लोक संस्कृति और कलाकारों की प्रस्तुतियों से सजा कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली. छत्तीसगढ़ से आए कलाकारों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में रंग भर दिया. कलाकारों और मुख्यमंत्री के बीच बातचीत का माहौल भी काफी सहज रहा. कार्यक्रम के दौरान देश की सांस्कृतिक विविधता और अलग-अलग राज्यों की लोक परंपराओं को मंच पर प्रस्तुत किया गया.

सरकारी आवास पर कलाकारों और विद्यार्थियों का सम्मान

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर सभी कलाकारों और विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया. उन्होंने कलाकारों और प्रतिभागियों की कला व प्रतिभा की सराहना की. मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कलाकारों और विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए देश की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को मंच पर जीवंत किया है.

CM योगी ने एक्स पर भी साझा की तस्वीरें और जानकारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कार्यक्रम की जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधान भवन, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले विद्यार्थियों और कलाकारों को सरकारी आवास पर सम्मानित किया गया. सीएम योगी ने सभी प्रतिभागियों का अभिनंदन करते हुए उनकी कला और सांस्कृतिक योगदान की सराहना की.

Also Read: मेरठ हाईवे पर उड़े 4 लाख रुपये, लोग बटोरने लगे... फिर अमित ने जो किया उसने पूरे देश का दिल जीत लिया!


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By लक्की कुमारी

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >