देश का सबसे साफ हवा वाला शहर बना लखनऊ, NCAP सर्वे में मारी बाजी, जानिए कैसे नंबर-1 बना नवाबों का शहर?

Clean Air Survey 2026: लखनऊ ने स्वच्छ हवा के मामले में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है. 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में NCAP के तहत यह उपलब्धि हासिल की गई है. शहर का वार्ड-70 भी देश का सर्वश्रेष्ठ वार्ड चुना गया है.

Clean Air Survey 2026: लखनऊ ने स्वच्छ हवा के मामले में देशभर में अपनी खास पहचान बनाई है. 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (NCAP) के तहत स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में लखनऊ ने देश में पहला स्थान हासिल किया है. खास बात यह है कि शहर के वार्ड-70 को भी देश का सर्वश्रेष्ठ वार्ड चुना गया है. इस उपलब्धि के लिए लखनऊ को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से सम्मानित किया गया.

वार्ड-70 को भी मिला देश के सर्वश्रेष्ठ वार्ड का सम्मान

लखनऊ की इस उपलब्धि के साथ शहर के वार्ड-70 को देश का सर्वश्रेष्ठ वार्ड चुना गया है. स्वच्छ वायु और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए गए कार्यों के लिए वार्ड-70 को भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है. इससे लखनऊ की स्वच्छता और बेहतर वायु गुणवत्ता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को मजबूती मिली है.

मेयर और नगर आयुक्त ने दिल्ली में प्राप्त किया सम्मान

लखनऊ की इस राष्ट्रीय उपलब्धि के लिए मेयर और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सम्मान प्राप्त किया. यह सम्मान पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से दिया गया. NCAP के तहत मिली पहली रैंक लखनऊ के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है.

स्वच्छता रहेगी शहर की प्राथमिकता

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि लखनऊ में स्वच्छता को प्राथमिकता दी जाती रहेगी. स्वच्छ हवा के साथ शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने पर भी लगातार जोर दिया जाएगा. लखनऊ को मिली यह राष्ट्रीय रैंक शहर में स्वच्छ वायु और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की उपलब्धि के तौर पर देखी जा रही है.

Must Read- शाहजहांपुर में सब्जी तोड़ने गए दो मासूम दोस्तों की नदी में डूबकर मौत, दो घंटे बाद मिले शव तो मचा कोहराम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कोमल अग्रवाल

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >