मंदाकिनी के उफान से मची तबाही, चित्रकूट पहुंचे CM मोहन यादव, बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर जाना हाल

UP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंदाकिनी नदी की भीषण बाढ़ से प्रभावित चित्रकूट का दौरा किया. उन्होंने राहत शिविरों का निरीक्षण किया और बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याएं जानीं और राहत सामग्री वितरित की.

UP News: मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव रविवार को मंदाकिनी नदी की भीषण बाढ़ से प्रभावित चित्रकूट पहुंचे. हेलीकॉप्टर से दीनदयाल शोध संस्थान के हेलीपैड पर उतरने के बाद उन्होंने राहत शिविर का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने यहां बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उन्हें राहत सामग्री बांटी. उनके साथ चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार और रीवा संभागायुक्त शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्यों की जानकारी ली.

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाएंगे मुख्यमंत्री, पीड़ितों की समस्याएं भी सुनेंगे

चित्रकूट पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे और वहां के जमीनी हालात समझेंगे. इस दौरान वह प्रभावित लोगों से सीधे बातचीत कर उनकी परेशानियां सुनेंगे. मुख्यमंत्री अधिकारियों से राहत और बचाव अभियान की प्रगति की जानकारी भी लेंगे. मंदाकिनी नदी में आई तेज बाढ़ के कारण चित्रकूट के कई हिस्से प्रभावित हुए हैं. नदी का पानी बस्तियों, धार्मिक स्थलों और दूसरे इलाकों और सड़कों तक पहुंचने से कई लोग प्रभावित हुए हैं.

प्रशासन ने दौरे की तैयारी पूरी की, राहत व्यवस्था की भी होगी समीक्षा

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्यों से जुड़ी तैयारियां पूरी कर ली हैं. अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और लोगों तक पहुंचाई जा रही मदद की जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है. मुख्यमंत्री बाढ़ के बाद बने हालात की समीक्षा करेंगे और राहत पहुंचाने के इंतजामों को भी परखेंगे. इस दौरान प्रशासन से प्रभावित लोगों की जरूरतों, राहत शिविरों की व्यवस्था और बचाव अभियान की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली जाएगी.

Also Read: लखनऊ छावनी को मिलेगा नया रूप! ₹101 करोड़ की 12 परियोजनाएं, आज होगा ऐलान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By लक्की कुमारी

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >