Agra में दंबगों ने व्यक्ति को जिंदा दफनाया, आवारा कुत्तों ने जान बचाई, जानें कैसे?

Agra में जिंदा दफनाए व्यक्ति को आवारा कुत्तों ने बचा लिया. इसकी जानकारी खुद पीड़ित ने आगरा पुलिस को दी.

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक व्यक्ति के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर उसे जिंदा दफना दिया. लेकिन आवारा कुत्तों की वजह से उसकी जान बच गई. यह बात पीड़ित ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताई. आगरा पुलिस ने फिलहाल इस मामले में केस दर्ज कर घटना की जांच कर रही है.

Also Read: Aaj Ka Mausam: UP में दोबारा सक्रिय हुआ Monsoon, 30 जिलों में आज भारी बारिश-आंधी-तूफान का अलर्ट

Agra जिले का मामला

जानकारी के मुताबिक रूप किशोर नाम के नाम के एक व्यक्ति ने आगरा पुलिस से की गई बताया कि 18 जुलाई को जिले के अरटोनी इलाके में आकाश, करण, गौरव और अंकित नाम के युवकों ने उसके साथ मारपीट की थी. उसका गला घोंट दिया और फिर मरा हुआ समझकर खेत में जिंदा दफना दिया.

आवारा कुत्तों ने बचा ली जान

पीड़ित रूप किशोर ने ये दावा किया है कि आवारा कुत्तों ने दफनाने वाली जगह की मिट्टी को खोदा और उसे नोचने लगे. कुत्तों द्वारा काटे जाने पर उसे होश आया तो वह जैसे तैसे अपनी जान बचाकर नजदीक के एक गांव में चला गया. इसके बाद ग्रामीणों ने उसे अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में पीड़ित रूप किशोर का इलाज जारी है.

Also Read:NEET-UG 2024: ‘पेपर लीक केवल पटना और हजारीबाग तक ही सीमित’, सुप्रीम कोर्ट ने बताया क्यों नहीं की गई परीक्षा रद्द

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aman Kumar Pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >