‘रील छोड़ो, रियल जिंदगी जियो’! Gen-Z को नितिन नवीन की बड़ी नसीहत, नशे और शॉर्टकट पर कही ऐसी बात कि मेरठ में युवाओं के बीच छिड़ी चर्चा

UP Politics: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने Gen-Z युवाओं से संवाद किया. उन्होंने रील्स की दुनिया से निकलकर मेहनत व अनुशासन को प्राथमिकता देने और नशे-शॉर्टकट से दूर रहने की अपील की.

UP Politics: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में Gen-Z युवाओं से संवाद किया. उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया की रील वाली दुनिया तक सीमित न रहने और वास्तविक जीवन में मेहनत, अनुशासन व निरंतरता को प्राथमिकता देने की अपील की. नितिन नवीन ने कहा कि युवाओं को नशे और शॉर्टकट की प्रवृत्ति से दूर रहना चाहिए.

‘रील नहीं, रियल जिंदगी’ पर नितिन नवीन का जोर

युवा संवाद के दौरान नितिन नवीन ने कहा कि युवा देश की बड़ी ताकत हैं. उनके मुताबिक दुनिया में बड़े बदलावों में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. उन्होंने युवाओं से अपने जीवन में राष्ट्र प्रथम, अनुशासन और सामाजिक समरसता को महत्व देने की बात कही.

Gen-Z के बीच भविष्य और जिम्मेदारी पर चर्चा

सुभारती विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए. कार्यक्रम का फोकस युवाओं के साथ सीधे संवाद पर रहा. नितिन नवीन ने युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को देश के विकास से जोड़ते हुए उन्हें अपनी क्षमता का सकारात्मक इस्तेमाल करने का संदेश दिया.

शहीदों को श्रद्धांजलि के बाद शुरू हुआ कार्यक्रम

मेरठ पहुंचने के बाद नितिन नवीन ने सबसे पहले शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद सुभारती विश्वविद्यालय में युवा संवाद और पश्चिमी क्षेत्र के संगठनात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी युवा कार्यक्रम में मौजूद रहे.

मेरठ पहुंचते ही दिखा कार्यकर्ताओं का उत्साह

नितिन नवीन के मेरठ पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर स्वागत किया. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के रास्ते में ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ उनका स्वागत किया गया. रिपोर्टों के मुताबिक कुछ स्थानों पर बुलडोजरों के जरिए भी पुष्पवर्षा की गई.

दो दिवसीय दौरे में संगठन पर भी फोकस

नितिन नवीन 21 और 22 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं. मेरठ के बाद उनके कार्यक्रम में संगठनात्मक बैठकों के जरिए जमीनी तैयारियों की समीक्षा शामिल है. यह दौरा 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों का हिस्सा बताया गया है. यह भी देखें: UP Election 2027: 27 हजार वोट का प्लान या 27 सीटों का खतरा, अखिलेश यादव के दावे पर केशव मौर्य का ऐसा पलटवार, यूपी में बढ़ा सस्पेंस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नटवर कुमार

नटवर कुमार पत्रकारिता के क्षेत्र में दो वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार हैं.वे ग्राउंड रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं. राजनीतिक घटनाक्रम, स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, अपराध, सामाजिक मुद्दों और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि है. उनका प्रयास खबरों को तथ्यात्मक, स्पष्ट और पाठकों के लिए उपयोगी तरीके से प्रस्तुत करना रहता है.नटवर कुमार ने इतिहास में मास्टर ऑफ आर्ट्स (M.A. History) और मास्टर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पटना से की है. इतिहास और पत्रकारिता में उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें घटनाओं को व्यापक संदर्भ में समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने में मदद करती है.इस दौरान उन्होंने दूरदर्शन पटना में भी समय दिया है. नटवर कुमार मूल रूप से बिहार के दिनकर की भूमि बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >