‘ये क्या बोल गए BJP मंत्री’, रघुराज सिंह का अखिलेश यादव पर ‘प्रधान’ वाला तंज, PM मोदी को बताया ‘कलियुग का अवतार’, UP Election 2027 पर भी संकेत

UP Politics: उत्तर प्रदेश के मंत्री रघुराज सिंह ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर तीखे बयान दिए हैं. उन्होंने सपा की मौजूदा हालत पर भी कटाक्ष किया और 2027 विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत का भरोसा जताया.

UP Politics: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज होती नजर आ रही है. योगी सरकार के राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव और राहुल गांधी को लेकर कई तीखी टिप्पणियां कीं. उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी फिर सत्ता में आएगी.

अखिलेश यादव पर रघुराज सिंह का बड़ा तंज

रघुराज सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर कहा कि अगर वह समाजवादी पार्टी से अलग होकर चुनाव मैदान में उतरते हैं तो गांव के प्रधान का चुनाव भी नहीं जीत पाएंगे. मंत्री ने सपा नेता शिवपाल यादव का भी जिक्र किया और दावा किया कि पार्टी में अखिलेश यादव का प्रभाव इतना बढ़ गया है कि वह शिवपाल यादव को लोहिया ट्रस्ट ही नहीं, बल्कि घर से भी बाहर कर सकते हैं.

‘सपा गोलगप्पे खाने की स्थिति में’

मंत्री ने समाजवादी पार्टी की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर भी कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि सपा अब खत्म होने की स्थिति में है और तंज कसते हुए इसे ‘गोलगप्पे खाने की स्थिति’ बताया. रघुराज सिंह ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी फिलहाल एक खास वोट बैंक पर ही अपना ध्यान केंद्रित कर रही है.

रोजगार और नौकरियों पर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

रघुराज सिंह ने योगी सरकार के कार्यकाल में रोजगार को लेकर भी कई दावे किए. उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यकाल में करीब साढ़े नौ लाख नौकरियां दी जा चुकी हैं. इसके अलावा श्रम विभाग के माध्यम से फैक्ट्रियों में करीब 30 लाख लोगों को रोजगार मिलने का भी दावा किया. मंत्री ने कहा कि सरकार की नीतियों के चलते उत्तर प्रदेश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

राहुल गांधी पर भी की तीखी टिप्पणी

रघुराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी अपने निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को जनता ने नकार दिया है और वह कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते. मंत्री ने यह भी टिप्पणी की कि यदि राहुल गांधी किसी सामान्य परिवार में पैदा हुए होते तो शायद गाय-भैंस पाल रहे होते. उन्होंने अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर राजनीतिक विरासत का लाभ उठाने का आरोप लगाया.

पीएम मोदी की तारीफ, 2027 में बीजेपी की जीत का दावा

जहां रघुराज सिंह ने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने पीएम मोदी को ‘आज के युग, कलियुग का अवतार’ बताया और कहा कि सामान्य परिवार से निकलकर उन्होंने देश का नेतृत्व किया है. इसी दौरान मंत्री ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत का भी दावा किया. यह भी देखें: UP Election 2027: बीजेपी के वो 10 ब्राह्मण चेहरे कौन, जिनका 2027 विधानसभा टिकट मिलना तय बताया जा रहा, पीछे क्या है सियासी प्लान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नटवर कुमार

नटवर कुमार पत्रकारिता के क्षेत्र में दो वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार हैं.वे ग्राउंड रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं. राजनीतिक घटनाक्रम, स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, अपराध, सामाजिक मुद्दों और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि है. उनका प्रयास खबरों को तथ्यात्मक, स्पष्ट और पाठकों के लिए उपयोगी तरीके से प्रस्तुत करना रहता है.नटवर कुमार ने इतिहास में मास्टर ऑफ आर्ट्स (M.A. History) और मास्टर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पटना से की है. इतिहास और पत्रकारिता में उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें घटनाओं को व्यापक संदर्भ में समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने में मदद करती है.इस दौरान उन्होंने दूरदर्शन पटना में भी समय दिया है. नटवर कुमार मूल रूप से बिहार के दिनकर की भूमि बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >