UP News: राजनेताओं के लिए लोगों की दीवानगी के किस्से आपने खूब सुने होंगे, लेकिन बिजनौर के ताबिश निसार ने अपने पसंदीदा नेता के लिए कुछ ऐसा किया कि हर किसी का ध्यान अपनी और खींच लिया . ताबिश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अपनी दीवानगी दिखाते हुए सीने पर उनका नाम और 'Next PM' लिखवाकर स्थायी टैटू बनवा लिया. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
छाती पर लिखवाया- 'Next PM, सीएम साहब महाराज योगी जी बीजेपी'
बिजनौर शहर के रहने वाले ताबिश निसार खुद को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जबरा फैन बताते हैं. उन्होंने अपनी छाती पर टैटू बनवाकर लिखा है- 'नेक्स्ट पीएम, सीएम साहब महाराज योगी जी बीजेपी'. ताबिश का कहना है कि उन्होंने यह टैटू हमेशा के लिए इसलिए बनवाया है, क्योंकि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काम से काफी प्रभावित हैं.
योगी सरकार के इन कामों से प्रभावित हैं ताबिश
ताबिश निसार के मुताबिक, योगी सरकार के काम, कानून-व्यवस्था, सरकारी योजनाओं में भेदभाव न होना और बेटियों की सुरक्षा जैसे मुद्दों ने उन्हें प्रभावित किया. इसी वजह से उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अपनी पसंद को अलग अंदाज में जाहिर करने का फैसला किया.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
ताबिश के सीने पर बनवाए गए इस टैटू का वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं और टिप्पणियां कर रहे हैं. राजनेता के प्रति ताबिश की यह दीवानगी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है.
Also Read:शाहजहांपुर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
