बरेली में नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जों पर अब चलेगा बुलडोजर, सूची बनते ही शुरू होगा एक्शन

बरेली में नगर निगम कीमती जमीनों पर अवैध कब्जे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने जा रहा है. प्रशासन ने ऐसे सभी निर्माणों की सूची बनाने और उन्हें ध्वस्त करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं. अब कब्जाधारियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं.

UP News: बरेली में नगर निगम की बेशकीमती जमीनों पर कब्जा कर पक्के निर्माण कराने वालों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. नगर निगम अब ऐसे अवैध कब्जों को चिह्नित कर सूची तैयार करेगा. इसके बाद कब्जाधारियों को नोटिस दिया जाएगा और कब्जा नहीं हटाने पर निर्माण ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी. कार्यकारिणी बैठक में महापौर ने अधिकारियों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए हैं.

कब्जों की बनेगी सूची, मौके पर होगा निरीक्षण

मंगलवार को हुई नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में शहर के कई वार्डों में निगम की जमीन पर अनधिकृत कब्जे का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया. पार्षदों ने बताया कि कई स्थानों पर निगम की जमीन पर पक्के मकान तक बना लिए गए हैं. मामले को गंभीरता से लेते हुए महापौर उमेश गौतम और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने निर्माण विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जताई.

गाटा संख्या 55 में कब्जे का मामला उठा

बैठक में पार्षद सतीश कातिब ने गाटा संख्या 55 में हो रहे अवैध कब्जे का मामला उठाया. उन्होंने निगम की जमीन पर अनधिकृत निर्माण की ओर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया. इसके अलावा पार्षद गुलबशर ने गाटा संख्या 159 में तालाब की जमीन पर कब्जे का मुद्दा उठाया.

बनखाने के आसपास भी कब्जे की शिकायत

पार्षद शमीम अहमद ने बनखाने के आसपास की जमीनों पर भी कब्जे का मामला बैठक में रखा. पार्षदों की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में निगम की जमीन पर कब्जे की शिकायत सामने आने के बाद नगर निगम प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है.

नोटिस के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

नगर निगम के निर्माण विभाग के अधिकारियों को सभी अवैध कब्जों की सूची तैयार करने और मौके पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं. निरीक्षण के बाद कब्जाधारियों को नोटिस जारी किया जाएगा. इसके बावजूद यदि कब्जे नहीं हटाए गए तो नगर निगम की ओर से अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: बरेली में अग्निवीर मेडिकल में फर्जीवाड़े का खुलासा, 40 हजार में पास कराने का झांसा देकर ऐसे ठगता था जालसाज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंजली कश्यप

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >