प्रेम में हद पार कर गया आशिक, प्रेमिका को बुलाने के लिए रेलवे पुल पर चढ़ा, बोला- नहीं आई तो कूद जाऊंगा, जाने पूरी खबर

प्रेमिका से शादी की ज़िद में एक युवक केन नदी पर बने रेलवे पुल पर चढ़ गया. करीब दो घंटे तक प्रेमिका को बुलाने की मांग करता रहा और न आने पर कूदने की धमकी दी. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद प्रेमिका को मौके पर बुलवाया गया, जिसके बाद युवक नीचे उतरा.

Banda Crime News : प्रेमिका से शादी की जिद में शुक्रवार सुबह एक युवक केन नदी पर बने रेलवे पुल पर चढ़ गया. करीब दो घंटे तक प्रेमिका को मौके पर बुलाने की जिद्द करता रहा. प्रेमिका के नहीं आने पर युवक ने पुल से कूदने की धमकी दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे समझाने का प्रयास किया. बाद में पुलिस ने प्रेमिका को मौके पर बुलवाया. उसके पहुंचने के बाद युवक पुल से नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ. पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारने के बाद गिरफ्तार कर लिया.

प्रेमिका से शादी करना चाहता था युवक

मामला मटौंध थाना क्षेत्र में केन नदी पर बने रेलवे पुल का है. शहर के चमरौड़ी निवासी विकास शर्मा का शहर की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है. युवक उससे शादी करना चाहता था, लेकिन परिजनों के राजी नहीं होने से वह नाराज था. शुक्रवार सुबह करीब छह बजे वह केन नदी स्थित रेलवे पुल पर पहुंचा और पुल पर चढ़कर प्रेमिका को मौके पर बुलाने की जिद करने लगा.

नदी में कूदने की दी धमकी

पुल पर पहुंचने के बाद युवक लगातार प्रेमिका को बुलाने की मांग करता रहा. उसके नहीं आने पर उसने पुल से कूदने की धमकी दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. भूरागढ़ चौकी प्रभारी अरविंद कुमार समेत पुलिसकर्मियों ने युवक को समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया. पुलिस लगातार उससे बातचीत करती रही, लेकिन वह प्रेमिका के मौके पर आने की मांग पर अड़ा रहा.

नदी में नाविक और गोताखोर भी तैनात

युवक के पुल से नीचे गिरने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने केन नदी में नाविकों और गोताखोरों को भी तैनात किया. पुलिसकर्मी करीब दो घंटे तक युवक को समझाते रहे. इस दौरान पुल और आसपास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी. काफी प्रयास के बाद पुलिस ने प्रेमिका को मौके पर बुलवाया. उसके पहुंचने के बाद युवक नीचे उतरने के लिए तैयार हो गया.

प्रेमिका के पहुंचते ही नीचे उतरा युवक

प्रेमिका के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने युवक को सकुशल पुल से नीचे उतारा. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. मौके पर भूरागढ़ चौकी प्रभारी अरविंद कुमार, जेल चौकी प्रभारी प्रदीप सोनी और कालवन गंज चौकी प्रभारी शुभम कौशिक समेत पुलिस बल मौजूद रहे.

Also Read : सहारनपुर मस्जिद मामले के बाद मुजफ्फरनगर में हाई अलर्ट, जुमे की नमाज से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; ड्रोन और सोशल मीडिया से निगरानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >