वैक्सिन के एंटीडोड के लिए शरीर दान करने का किया ऐलान, सीएचसी अधीक्षक को पत्र लिखकर छात्रनेता की पेशकश

भारत में प्रतिदिन कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है जिससे पूरा देश भयभीत और आशंकित है, लेकिन इन सब के बीच द्वाबा के एक नौजवान अलग सोच रखते हुए वैक्सिन के एंटीडोड ट्रायल के लिए अपना शरीर दान देने की पेशकश की हैं. गुरुवार को उसने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ विजय यादव को पत्र देकर अपनी बात कही.

सुरेमनपुर. भारत में प्रतिदिन कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है जिससे पूरा देश भयभीत और आशंकित है, लेकिन इन सब के बीच द्वाबा के एक नौजवान अलग सोच रखते हुए वैक्सिन के एंटीडोड ट्रायल के लिए अपना शरीर दान देने की पेशकश की हैं. गुरुवार को उसने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ विजय यादव को पत्र देकर अपनी बात कही. यह और कोई नहीं सुदिष्टपुरी महाविद्यालय के छात्र नेता नीतेश सिंह है जो अपने सामाजिक कार्यों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते है. नीतेश सिंह के अनुसार देश में कोरोना वायरस की वैक्सिन बनाने का काम शुरू हो गया है .वैक्सिन के ड्रग ट्रायल के लिए डॉक्टरों को किसी मानव शरीर की आवश्यकता होगी ही तो मैं अपना शरीर दान देने के लिए तैयार हूं जिससे वैक्सीन बनाने के सफलता मिले. अगर वैक्सिन बनाने में सफलता मिलती हैं तो दुनिया में जान गंवाने वालो की रक्षा हो सकेगी और देश सेवा में मेरा भी योगदान रहेगा.

इस तरह की सोच होना बड़ी बात

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा के चिकित्सा प्रभारी डॉ विजय यादव का कहना है कि अपने आप में यह बहुत बड़ी बात है. द्वाबा हमेशा से क्रांतिकारियों की धरती रही है और यहां से ऐसे सोच वाले युवा का होना कोई बड़ी बात नहीं है. उनका पत्र मैंने उच्चधिकारियों को प्रेषित करने के लिए ले लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Radheshyam Kushwaha

Published by: Prabhat Khabar

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >