बलिया में भैंस ‘बसंती’ का धूमधाम से मनाया चौथा जन्मदिन: केक काटकर खिलाया केला-मिठाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

UP News: बलिया में एक शख्स ने अपनी पालतू भैंस 'बसंती' का चौथा जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया. इस दौरान केक काटा गया, फूलों की माला पहनाई गई और मिठाई बांटी गई. यह अनोखा आयोजन अब चर्चा का विषय बना हुआ है.

UP News: आमतौर पर आपने लोगों को अपने बच्चों, परिवार के सदस्यों या दोस्तों का जन्मदिन मनाते देखा होगा. लेकिन बलिया में एक शख्स ने अपनी पालतू भैंस का जन्मदिन इस अंदाज में मनाया कि देखने वाले भी हैरान रह गए. मनियर थाना क्षेत्र के बड़गांव में राजेश कुमार वर्मा ने अपनी पालतू भैंस ‘बसंती’ का चौथा जन्मदिन धूमधाम से मनाया. इस दौरान केक काटा गया, भैंस को फूलों की माला पहनाई गई और मौजूद लोगों के बीच मिठाई भी बांटी गई.

गुब्बारों से सजा घर, सिर पर लगाई ‘हैप्पी बर्थडे’ कैप

बसंती के जन्मदिन को खास बनाने के लिए कार्यक्रम स्थल को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था. टेबल पर दो केक रखे गए थे. जन्मदिन के मौके पर बसंती को फूलों की माला पहनाने के साथ उसके सिर पर ‘हैप्पी बर्थडे’ लिखी कैप भी पहनाई गई. इसके बाद लोगों की मौजूदगी में केक काटा गया. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर जन्मदिन की खुशी मनाई और ‘हैप्पी बर्थडे बसंती’ कहा. राजेश कुमार वर्मा ने अपनी पालतू भैंस को प्यार से केला और केक भी खिलाया.

पशु प्रेम की हो रही चर्चा

भैंस के जन्मदिन का यह अनोखा आयोजन अब चर्चा का विषय बना हुआ है. कार्यक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसे सोशल मीडिया पर लोग खूब शेयर कर रहे हैं. वीडियो में भैंस को फूलों की माला और जन्मदिन की कैप पहने देखा जा सकता है. राजेश कुमार वर्मा के इस अंदाज को लोग उनके पशु प्रेम से जोड़कर देख रहे हैं. आमतौर पर पालतू पशुओं की देखभाल तो लोग करते हैं, लेकिन उनके जन्मदिन को परिवार के सदस्य की तरह मनाने का यह अंदाज लोगों को खासा पसंद आ रहा है.

इंसान और पशु के रिश्ते की दिखी खूबसूरत तस्वीर

बड़गांव में मनाए गए इस अनोखे जन्मदिन ने इंसान और पशु के बीच लगाव की एक अलग तस्वीर पेश की है. बसंती के जन्मदिन में शामिल लोगों के लिए भी यह आयोजन यादगार बन गया. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहा है.

यह भी पढ़ेें: केतकी बहन, पहले भोजपुरी सीखिए फिर बोलिए, AIMIM नेता शमीम खान का BJP विधायक पर तीखा हमला, बोले- बलिया का अपमान नहीं सहेंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By तिलक कुमार

तिलक कुमार पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है. अमर उजाला, प्रभात खबर, जनसंदेश टाइम्स और राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं. अपराध, राजनीति और हाइपरलोकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. मैदानी रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरों को पाठकों तक पहुंचाया है. जमीनी मुद्दों की गहरी समझ और तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग उनकी पहचान रही है. वर्तमान में वह प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़े हुए हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन और रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >