अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्रा, बोले- राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा, जानिए पहली बैठक में क्या हुई चर्चा?

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO, एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा ने अयोध्या पहुंचकर कार्यभार संभाला. राष्ट्र सेवा के बाद अब प्रभु श्रीराम और रामभक्तों की सेवा को उन्होंने गौरवपूर्ण अवसर बताया. जानिए उनकी पहली बैठक का विवरण.

Ayodhya Ram Mandir: राष्ट्र सेवा के बाद अब प्रभु श्रीराम और रामभक्तों की सेवा की जिम्मेदारी. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा गुरुवार को पहली बार अयोध्या पहुंचे. एयरपोर्ट से लेकर तीर्थ क्षेत्र भवन तक उनका जोरदार स्वागत हुआ. इसके बाद उन्होंने ट्रस्ट पदाधिकारियों के साथ पहली बैठक की और आगामी कामकाज को समझने की बात कही .

अयोध्या पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा के अयोध्या पहुंचने पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया. एयरपोर्ट के बाद वह सीधे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र भवन पहुंचे. यहां भी उनका भव्य स्वागत किया गया. CEO के रूप में अयोध्या की यह उनकी पहली महत्वपूर्ण गतिविधि रही.

बोले गौरवपूर्ण है यह अवसर

जितेंद्र मिश्रा ने अपने चयन के लिए चयन समिति और ट्रस्ट का आभार जताया. उन्होंने मीडिया बातचीत करते हुए, कहा कि यह उनके लिए बेहद भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है. राष्ट्र की सेवा के बाद अब प्रभु श्रीराम, रामभक्तों और मंदिर ट्रस्ट की सेवा का अवसर मिला है. उन्होंने इसे प्रभु श्रीराम की कृपा और अपने जीवन की बड़ी अनुभूति बताया.

पहली बैठक में एक-दूसरे को समझने पर जोर

गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र कार्यालय में ट्रस्ट की पहली बैठक हुई. इसमें ट्रस्ट के महासचिव गोविंद देव गिरि महाराज, ट्रस्टी जगदीश आफले और कोषाध्यक्ष महेश भागचंदका मौजूद रहे. बैठक में CEO जितेंद्र मिश्रा ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मुलाकात की. इस दौरान प्रशासनिक कामकाज और आने वाले कार्यों को लेकर चर्चा हुई.

बोले- काम को भलीभांति समझने के बाद संभालेंगे जिम्मेदारी

बैठक के बाद जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि यह पहली बैठक परिचयात्मक थी. इसमें सभी ने एक-दूसरे के बारे में जाना और काम करने के तरीके को समझा. उन्होंने कहा कि आगे ट्रस्ट जितना चाहेगा, वह उसके साथ बैठक करेंगे. पहले वह ट्रस्ट के काम को भलीभांति समझेंगे. इसके बाद CEO के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाएंगे.

Also Read: Janmashtami Bank Holiday: यूपी में जन्माष्टमी पर कल बैंक बंद रहेगा या खुला, घर से निकलने से पहले चेक करें छुट्टी की पूरी लिस्ट...

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंजली कश्यप

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >