अयोध्या में बच्ची से हैवानियत पर राजनीति तेज- बीजेपी, सपा और BSP में जुबानी जंग

Ayodhya Physical Assault Case: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 12 साल की बच्ची के साथ हैवानियत पर राजनीति तेज हो चुकी है. बीजेपी, सपा और बीएसपी के बीच मामले को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है.

Ayodhya Physical Assault Case: अयोध्या में 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में राजनीति तेज हो गई है. सपा, बीजेपी और बीएसपी के बीच जुबानी जंग तेज है. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मामले को लेकर एक्स पर लिखा, कुकृत्य के मामले में जिन पर भी आरोप लगा है उनका DNA TEST कराकर इंसाफ का रास्ता निकाला जाए न कि केवल आरोप लगाकर सियासत की जाए. जो भी दोषी हो उसे कानून के हिसाब से पूरी सजा दी जाए, लेकिन अगर DNA TEST के बाद आरोप झूठे साबित हों तो सरकार के संलिप्त अधिकारियों को भी न बख्शा जाए. यही न्याय की मांग है.

मायावती ने भी सपा पर बोला हमला

बच्ची के साथ हैवानित पर यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सपा पर जमकर हमला किया. उन्होंने एक्स पर लिखा, यूपी सरकार द्वारा अयोध्या सामुहिक दुष्कर्म केस में आरोपी के विरुद्ध की जा रही सख्त कार्रवाई उचित, लेकिन सपा द्वारा यह कहना कि आरोपी का DNA टेस्ट होना चाहिये, इसे क्या समझा जाए. जबकि सपा को यह भी बताना चाहिए कि उनकी सरकार में ऐसे आरोपियों के खिलाफ कितने DNA टेस्ट हुए हैं. साथ ही, यूपी में अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था में भी खासकर महिला सुरक्षा व उत्पीड़न आदि को लेकर बढ़ती चिन्ताओं के बीच अयोध्या व लखनऊ आदि की घटनाएं अति-दुखद व चिन्तित करने वाली. सरकार इनके निवारण के लिए जाति-बिरादरी एवं राजनीति से ऊपर उठकर सख्त कदम उठाए तो बेहतर.

बच्ची से दुष्कर्म मामले में सपा नेता का नाम आया सामने

अयोध्या में बच्ची से दुष्कर्म मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) नेता का नाम सामने आया है. पुलिस ने बताया कि मोइद और राजू ने दो महीने पहले नाबालिग के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और इस कृत्य को रिकॉर्ड भी किया. उन्होंने बताया कि यह घटना तब प्रकाश में आई, जब हाल ही में मेडिकल जांच में पीड़िता के गर्भवती होने का पता चला. यह मामला तब राजनीतिक हो गया, जब दावा किया गया कि मोईद समाजवादी पार्टी (सपा) का सदस्य है. अयोध्या पुलिस ने 30 जुलाई को जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा नगर में बेकरी संचालित करने वाले मुईद खान और उसके कर्मचारी राजू खान को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया.

बच्ची से बलात्कार के आरोपी की बेकरी ध्वस्त की गई

अयोध्या जिला प्रशासन ने 12 वर्षीय बच्ची से बलात्कार के आरोपी मोइद खान की बेकरी को शनिवार को ध्वस्त कर दिया. बेकरी में एक बड़ा और एक छोटा कमरा था. बेकरी को अवैध रूप से एक तालाब के ऊपर बनाया गया था, जिसके चलते इसे ध्वस्त कर दिया गया है.

एक्शन में सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को विधानसभा में इस घटना का जिक्र किया और सपा पर निशाना साधा. योगी ने कहा, यह अयोध्या का मामला है. मोईद खान समाजवादी पार्टी से है और अयोध्या सांसद की टीम का सदस्य है. उसे 12 साल की बच्ची के साथ बलात्कार के मामले में संलिप्त पाया गया है. समाजवादी पार्टी ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है. मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को पीड़ित बच्ची की मां से मिलने के बाद अधिकारियों को निर्देश दिया कि बच्ची के स्वास्थ्य और उसकी सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए जाएं. सीएम योगी से मिलने के बाद पीड़िता की मां ने मीडिया को बताया कि उसकी बच्ची के साथ दरिंदगी करने वालों के लिए उसने सरकार से फांसी की सजा की मांग की है, इस पर मुख्यमंत्री जी ने भी आश्वस्त किया है कि बच्ची को हर कीमत पर न्याय दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है.

मलबे में ढूंढ रहे जिंदगी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >