Agra Murder Case: साहब मैंने अपनी बेटी को मार दिया, आगरा में अंतरजातीय प्यार के शक में पिता ने पार की हैवानियत की हदें

आगरा में एक पिता ने दूसरी जाति के युवक से प्रेम संबंध होने के शक में अपनी 17 वर्षीय बेटी की निर्मम हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी.

Agra Murder Case: आगरा के एकता थाना क्षेत्र के पंचगाई खेड़ा गांव में एक पिता पर अपनी 17 वर्षीय बेटी की हत्या का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि बेटी के दूसरी जाति के युवक से प्रेम संबंध को लेकर पिता नाराज था. आरोप है कि घर में मां की गैरमौजूदगी के दौरान उसने बेटी पर हमला कर उसकी जान ले ली. घटना के बाद आरोपी पिता खुद थाने पहुंचा और पुलिस को हत्या की जानकारी दी. घर लौटने पर मां ने बेटी का शव देखा तो वह बदहवास होकर रोने लगीं.

दूसरी जाति के युवक से प्रेम संबंध को लेकर था नाराज

पंचगाई खेड़ा निवासी चंद्रवीर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान चलाता है. उसके दो बच्चों में बड़ा बेटा लवकुश पढ़ाई के बाद गुरुग्राम में चाचा के साथ नौकरी करता है. वहीं 17 वर्षीय लविश्का इंटरमीडिएट की छात्रा थी. बताया गया कि वह दूसरी जाति के एक युवक से प्रेम करती थी. फोन पर बात करते देख पिता को इस संबंध का शक हुआ था. उसने बेटी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी. मंगलवार को चंद्रवीर ने बेटी को डांटा तो वह घर से चली गई थी और देर रात वापस लौटी. इस बीच पिता ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करा दी थी.

बेटी को लेकर थाने पहुंचा था पिता, बयान होना बाकी था

बुधवार को चंद्रवीर बेटी को लेकर थाने पहुंचा था. पुलिस ने उसका बयान दर्ज करने के साथ मेडिकल परीक्षण कराया था. कोर्ट में बयान होना बाकी था. इसके बाद बृहस्पतिवार को लविश्का का भाई लवकुश गुरुग्राम चला गया, जबकि दोपहर में मां रजनी भी घर से बाहर चली गईं. इसी दौरान लविश्का बेड पर सो रही थी. आरोप है कि चंद्रवीर ने उसके सिर पर बांके से वार किया. घायल होकर तड़पने पर उसने हाथों से बेटी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

हत्या के बाद खुद थाने पहुंचा आरोपी, गिरफ्तार

बेटी की हत्या करने के बाद चंद्रवीर खुद थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पड़ोसियों के मुताबिक पिता और बेटी के बीच आए दिन विवाद होता था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि मामला बेटी की हत्या तक पहुंच जाएगा. डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है.

Must Read- जन्माष्टमी पर LDA का तोहफा, लखनऊ में बनेंगी 6 नई टाउनशिप, 4 से 14 सितंबर तक फ्लैट्स पर 2 लाख की छूट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कोमल अग्रवाल

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >