यूपी के इन जिलों में खतरे की घंटी! 6-7 जुलाई को तबाही बरपा सकती है बारिश, IMD की चेतावनी

Aaj Ka Mausam Heavy Rain Alert in UP: उत्तर प्रदेश में 6-7 जुलाई को भारी बारिश और वज्रपात की आशंका है. मौसम विभाग ने कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है. तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हो सकता है. लोगों को सतर्क रहने और गैर जरूरी यात्रा से बचने की सलाह है.

Aaj Ka Mausam Heavy Rain Alert in UP: बारिश का मौसम शुरू हो गया है. यूपी समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिल रही है. उत्तर प्रदेश में भी मानसून के सक्रिय होने की वजह से तापमान में गिरावट देखी जा रही है, जिससे तापमान में गिरावट देखी जा रही है. लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने आज रविवार को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है. इसके अलावा, बिजली चमकने और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है.

6-7 जुलाई को भयंकर बारिश की आशंका

IMD के मुताबिक, 6 और 7 जुलाई को यूपी के दोनों संभागों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है. इस दौरान बिजली कड़कने के साथ वज्रपात गिरने की भी संभावना है. इस संबंध में मौसम विभाग की तरफ से राज्य में यलो अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो 6 जुलाई, रविवार को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, कासगंज, एटा, कानपुर देहात, कानपुर नगर में मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की उम्मीद है.

7 जुलाई को इन जिलों में होगी भीषण वर्षा

IMD ने 7 जुलाई को भी कई जिलों में भीषण बारिश का अनुमान लगाया है, जिनमें बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाके शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashank baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >