सिलेंडर से लगी भयानक आग, 80 झुग्गियां जलकर हुई राख; आंखों के सामने जलती झुग्गियां देख बिलखते रहे लोग

लखनऊ में गरीबों की झुग्गियों में आग ने अचानक से विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते लगभग 80 झुग्गियां जलकर राख हो गई फिलहाल सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचीं और कड़ी मेहनत के बाद आग पे काबू पाया जा सका.

लखनऊ:राजधानी लखनऊ में सोमवार को अचानक सिलेंडर से लगी आग से एक के बाद एक करीब 80 झुग्गियां आग की चपेट में आ गईं. तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती जा रही था.आग की लपटें इतनी प्रभावशाली थी कि सड़क के दूसरे ओर बने एक घर का भी कुछ सामान जल गया. इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा. लोग अपने अपने घरों से निकलकर सड़क पर आ गए.कुछ लोग अपने छतों पर चढ़ गए.

घटना थाना फैजुल्लागंज अंतर्गत क्षेत्र के श्याम विहार कॉलोनी की है.सूचना मिलते ही मौके पे दमकल की छह गाड़ियां पहुंची. दमकलकर्मियों के साथ साथ नगर निगम के कर्मी भी आग बुझाने के प्रयास में लगातार लगे रहे. किसी भी प्रकार की अनहोनी की आशंका को देखते हुए मौके पर पांच एंबुलेस भी बुला ली गईं. कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद करीब-करीब आग पर काबू पाया गया है. बताया जा रहा है कि झुग्गी में रहने वाले लोग सुबह अपने घर में खाना बना रहे थे. इसी समय एक छोटे सिलेंडर (पांच किग्रा) में अचानक से आग लग गई. जिसके कारण आग झुग्गी के छप्पर पर फैल गई. तेज हवा होने के कारण आग एक के बाद एक झुग्गी में फैलती गई. आग से कई और घरों के सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गए जिससे आग विकराल रूप लेली.
इधर 80 झुग्गियों में रहने वाले गरीबों की गृहस्थी जलकर उनके आंखों के सामने राख हो गई. परिवार के लोग आंखों के सामने गृहस्थी जलती देख रोते बिलखते दिखे. लोग उन्हें समझाते रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >