Gyanvapi Case LIVE: ज्ञानवापी केस में अगली सुनवाई 4 जुलाई को होगी, आज दो घंटे हुई बहस

Gyanvapi Masjid Case Live: आज यानी 30 मई को वाराणसी की जिला और फास्‍ट ट्रैक कोर्ट में ज्ञानवापी मामले की सुनवाई हो रही है. फास्ट ट्रैक में सुनवाई पूरी हो चुकी है, अब फैसला आना बाकी है. वहीं ज्ञानवापी मामले की सुनवाई जिला जज की अदालत में 2 बजे से शुरू हो चुकी है.

Live Updates
1:07 PM. 4 Jul 22 7:37 AM. 4 Jul

मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता अपनी दलीलें रख रहे…

जिला जज की अदालत में मां शृंगार गौरी-ज्ञानवापी प्रकरण की सुनवाई शुरू होने वाली है. हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच हिंदू पक्ष के वकील हरिशंकर जैन ने जिला न्यायाधीश के अदालत कक्ष में प्रवेश किया. एडवाइजर रंजना अग्निहोत्री को कोर्ट रूम में घुसने से रोक दिया गया. मुस्लिम पक्ष के वकील मोहम्मद तौहीद ने जिला न्यायाधीश की अदालत में प्रवेश किया. तौहीद ने अदालत से अनुरोध किया कि ज्ञानवापी सर्वे का वीडियो और फोटो मीडिया को न दिया जाए. अदालत के अधिकारियों ने अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री को अदालत के अंदर जाने की अनुमति दी. पक्षकारों सहित वकीलों को मिलाकर 47 लोगों को सुनवाई के लिए उपस्थित होने की अनुमति दी गई है. जिला जज को अभी अदालत कक्ष में अपनी सीट पर आसीन होना है. दरअसल, मां शृंगार गौरी से संबंधित मुकदमा सुनवाई योग्य नहीं है, इस दावे के साथ मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता अपनी दलीलें जारी रखे हुए हैं.

3:06 AM. 31 May 22 9:36 PM. 30 May

हिंदू पक्ष का दावा, हमने कुछ भी वायरल नहीं किया

हिंदू पक्ष के वकील सुधीर जैन ने कहा है कि हमें मिला लिफाफा अभी खोला ही नहीं गया है. हम लोगों को चार लिफाफे मिले थे. इसको अभी खोला ही नहीं गया है. मिले चारों लिफाफे सील बंद हैं. हिंदू पक्ष ने इन्‍हें वायरल नहीं किया है.

3:06 AM. 31 May 22 9:36 PM. 30 May

वादी और प्रतिवादी से अंडरटेकिंग लिया जा रहा

कमीशन की कार्यवाही से संबंधित वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की रिपोर्ट लेने के लिए जिला जज की अदालत के बाहर भारी भीड़ जुटी है. मामले से जुड़े सभी वादी और प्रतिवादी लोगों से एक अंडरटेकिंग लिया जा रहा है. इसमें स्पष्ट तौर पर इस वीडियो या फोटो के दुरुपयोग के बाबत एक शपथ पत्र भी लिया जा रहा है.

3:06 AM. 31 May 22 9:36 PM. 30 May

ज्ञानवापी पर सुनवाई अब 4 जुलाई को

ज्ञानवापी मसले पर अगली सुनवाई 4 जुलाई को होगी. वाराणसी कोर्ट में सोमवार को करीब 2 घंटे तक सुनवाई चली थी. इस बीच मुस्‍ल‍िम पक्ष ने विस्‍तार से अपनी बात रख दी है.

3:06 AM. 31 May 22 9:36 PM. 30 May

प्रतिवादी पक्ष अब भी पेश कर रहा अपनी दलीलें

मुस्‍ल‍िम पक्ष के वकील अभयनाथ यादव ने कहा कि वादी पक्ष द्वारा किया गया दावा कि मस्जिद परिसर वक्फ संपत्ति नहीं है, गलत है. फिलहाल, हिंदू पक्ष द्वारा दायर वाद के पैराग्राफ प्रतिवादी पक्ष द्वारा पढ़े जा रहे हैं.

3:06 AM. 31 May 22 9:36 PM. 30 May

केंद्रीय ब्राह्मण महासभा ने भी दाख‍िल की याच‍िका

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्‍ज‍िद को लेकर केंद्रीय ब्राह्मण महासभा की ओर से एक नई याच‍िका दाख‍िल कर दी गई है. ज्ञानवापी मसले पर याच‍िका की संख्‍या काफी तेजी से बढ़ती जा रही है.

मुख्य बातें

Gyanvapi Masjid Case Live: आज यानी 30 मई को वाराणसी की जिला और फास्‍ट ट्रैक कोर्ट में ज्ञानवापी मामले की सुनवाई हो रही है. फास्ट ट्रैक में सुनवाई पूरी हो चुकी है, अब फैसला आना बाकी है. वहीं ज्ञानवापी मामले की सुनवाई जिला जज की अदालत में 2 बजे से शुरू हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >