भदोही : नाबालिग की अपहरण के बाद निर्मम हत्या, तेजाब से जला हुआ शव नदी में तैरता मिला

भदोही : उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में दो दिनों से लापता नाबालिग युवती का शव नदी से बरामद हुआ है. शव तेजाब से जला हुआ है. जली हुई अवस्था में शव मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

भदोही : उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में दो दिनों से लापता नाबालिग युवती का शव नदी से बरामद हुआ है. शव तेजाब से जला हुआ है. जली हुई अवस्था में शव मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. माना जा रहा है कि लड़की की निर्मम तरीके से हत्या की गई है और फिर पहचान छुपाने के लिए उसके शव को जलाकर नदी में फेंका गया है. नाबालिग 17 अगस्त से ही लापता थी. उसका शव बुधवार देर शाम गांव के पास ही नदी में तैरता हुआ मिला है.

दर्ज हुआ था अपहरण का मुकदमा

17 वर्ष की नाबालिग युवती दो दिनों पहले खेत में जानवर चराने गयी थी. इसी दौरान वह लापता हो गयी. लड़की के परिजनों ने भदोही कोतवाली में लड़की के गायब होने पर शिकायत भी की थी, जिस पर पुलिस ने धारा 363 अपहरण का मुकदमा लिखा था. दो दिनों से लगातार लड़की को खोजा जा रहा था. आखिरकार उसका शव नदी में तैरता हुआ पाया गया. शव को तेजाब से जलाया गया है. चेहरा और शरीर का ऊपरी हिस्सा काफी जला हुआ है.

दुष्कर्म की आशंका

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि लड़की के रेप के बाद उसे को तेजाब डालकर जलाया गया है, हालांकि पुलिस का मानना है कि लड़की की निर्मम तरीके से हत्या की गयी है. मामले में क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की 4 टीमें जांच में जुटी हुई है.

पोस्टमॉर्टम के बाद सामने आयेगा सच

पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह का कहना है कि परिजनों की बात पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है. मामले की जांच चल रही है. पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा कि मौत से पहले दुष्कर्म हुआ या नहीं. फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है.

posted by ashish jha

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >