Uttar Pradesh Breaking News Live: लखनऊ में रामचरितमानस की प्रतियां जलाने के मामले में शिक्षक को नोटिस
Copied link
Uttar Pradesh Breaking News Live: आम बजट (Union Budget 2023) 1 फरवरी यानी बुधवार पेश किया गया. इसके अलावा नेपाल के जनकपुर से दो बड़े ट्रकों से लाई जा रही शालिग्राम शिलााएं मंगलवार रात उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद पहुंची. गोरखनाथ मंदिर में विश्राम के बाद आज शिलाओं की अयोध्या के लिए रवानगी होंगी. उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
3:06 AM. 2 Feb 233:06 AM. 2 Feb
लखनऊ में रामचरितमानस की प्रतियां जलाने के मामले में शिक्षक को नोटिस
राजधानी लखनऊ में रामचरितमानस की प्रतियां जलाने के मामले में काशीश्वर इंटर कॉलेज प्रशासन ने आरोपी शिक्षक से तीन दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है. उचित जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी. कॉलेज ने जिला विद्यालय निरीक्षक को भी पत्र भेजकर पूरे मामले की जानकारी दी है. इस मामले में वीडियो वायरल होने पर मोहनलालगंज के स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति की पहचान कस्बे के एक इंटर कॉलेज के अध्यापक के रूप में की थी. काशीश्वर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश त्रिपाठी के मुताबिक अध्यापक अवकाश पर है. नोटिस का संतोषजनक जवाब या जवाब न देने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है.
3:06 AM. 2 Feb 233:06 AM. 2 Feb
लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षा में इजाफा, दो बुलेट प्रतिरोधी वाहन रहेंगे तैनात
राजधानी लखनऊ में अमौसी स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा कदम उठाया गया है. इसके लिए एयरपोर्ट में दो बुलेट प्रतिरोधी वाहनों को शामिल किया गया है. CISF, ASG की पहल का दो बुलेट प्रूफ वाहन खरीदे गए है. इन्हें सुरक्षा के लिहाज से तैनात किया जाएगा.
3:06 AM. 2 Feb 233:06 AM. 2 Feb
रामचरितमानस विवाद पर मंत्री नंदगोपाल नंदी बोले- विनाश काले विपरीत बुद्धि
रामचरितमानस विवाद पर समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की लगातार बयानबाजी के बीच प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ये विनाश काले विपरीत बुद्धि का प्रतीक है. उन्होंने कह कि 2014 के बाद भारत में एक बदलाव आया है. आज हर व्यक्ति हिंदुस्तान की तरक्की देख रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व गुरु बन रहा है.
9:56 PM. 1 Feb 239:56 PM. 1 Feb
बलिया में गन हाउस संचालक ने फेसबुक लाइव में गोली मारकर की खुदकुशी
बलिया में सूदखोरों से परेशान गन हाउस के मालिक नंद लाल गुप्ता ने फेसबुक लाइव के दौरान खुद को गोली मार ली. फेसबुक लाइव में नंदलाल ने आरोप लगाया की सूदखोरों ने आज उनका जबरन घर तक लिखवा लिया.
9:50 PM. 1 Feb 239:50 PM. 1 Feb
बाराबंकी, स्कूल में गैस के फैलने से कई बच्चे हुए बेहोश
बाराबंकी से एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल स्कूल में गैस के फैलने से कई बच्चे बेहोश हुए. और 12 से अधिक बचचों की तबीयत बिगड़ गई. सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. बता दें पूरा मामला नगर के किंग जार्ज इंटर कॉलेज का है.
5:27 PM. 1 Feb 235:27 PM. 1 Feb
दो तस्कर गिरफ्तार
शाहजहांपुर में 44 करोड़ 60 लाख की चरस बरामद की गई है. STF, एसओजी की टीम ने दो तस्करों को पकड़ा है. तस्करों के पास से 22 किलो 300 ग्राम चरस बरामद. दोनों तस्कर बिहार के चंपारण जिले का रहने वाला है. बता दें, आरोपी को सदर बाजार के बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया है.
3:12 PM. 1 Feb 233:12 PM. 1 Feb
नोएडा में सड़क हादसे के बाद कार में लगी भीषण आग, कार सवार की जलकर मौत
नोएडा में सड़क हादसे के बाद कार में भीषण आग लगी. डिवाइडर से टकराने के बाद कार में आग लगी. कार सवार की जलकर मौत हो गई. दिल्ली के रोहिणी का रहने वाला था मृतक। बता दें फेस 2 थाने के सेक्टर 93 में हादसा हुआ है.
3:12 PM. 1 Feb 233:12 PM. 1 Feb
बुलंदशहर में शराब माफिया अजित की संपत्ति की गई कुर्क
बुलंदशहर में शराब माफिया अजित की संपत्ति कुर्क की गई. अजित की 24.88 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क. बता दें अजित जिला टॉप 10 अपराधी है. गांव स्थित एक मकान को भी किया गया कुर्क. अजित पर आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. जफराबाद में शिकारपुर पुलिस ने कार्रवाई की.
3:12 PM. 1 Feb 233:12 PM. 1 Feb
लखनऊ में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहाः सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के उद्देश्य से देश तथा विदेशों से पूंजी निवेश आकर्षित करने हेतु आगामी 10-12 फरवरी को लखनऊ में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है.
3:12 PM. 1 Feb 233:12 PM. 1 Feb
मुख्यमंत्री योगी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों और शिक्षाविदों के साथ की बातचीत
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सेवानिवृत्त अधिकारियों और शिक्षाविदों के साथ बातचीत की. सीएम योगी ने कहा, “इन्वेस्टर्स समिट के दौरान प्रधानमंत्री ने यूपी को एक लक्ष्य दिया कि प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में प्रयास करना चाहिए.
3:12 PM. 1 Feb 233:12 PM. 1 Feb
मथुरा में कपड़े के शोरूम में लगी आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद
मथुरा से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां कपड़े के शोरूम में भीषण आग लग गई है. आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है. अज्ञात कारणों से लगी आग ने तांडव मचाया। दमकल विभाग आग पर काबू पाने में जुटी हुई है. कोतवाली थाना क्षेत्र के धौली प्याऊ की घटना है.
12:41 PM. 1 Feb 2312:41 PM. 1 Feb
मथुरा में एक कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग
मथुरा में एक कपड़े के शोरूम में अचानक आग लगने से काफी नुकसान हो गया. हालांकि, समय रहते भीषण आग पर अब काबू पा लिया गया है. इस घटना को लेकर अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि, ‘इमारत की तीन मंजिलों में आग लग गई. 6-7 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. आग पर काबू पा लिया गया है, हमने आग को आस-पास की इमारतों में नहीं फैलने दिया.’
12:41 PM. 1 Feb 2312:41 PM. 1 Feb
आज अयोध्या के लिए रवाना होंगी शालिग्राम शिलाएं
नेपाल के जनकपुर से दो बड़े ट्रकों से लाई जा रही शालिग्राम शिलााएं मंगलवार रात उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद पहुंची. यूपी बिहार बॉर्डर पर स्थित कुशीनगर जिले में इनके प्रवेश करने पर भव्य स्वागत हुआ. शिलाओं के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी. विश्व हिंदू परिषद ने स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया ये शिलाएं जनकपुर से अयोध्या जा रही है. गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में विश्राम के बाद आज शिलाओं की अयोध्या के लिए रवानगी होगी.
मुख्य बातें
Uttar Pradesh Breaking News Live: आम बजट (Union Budget 2023) 1 फरवरी यानी बुधवार पेश किया गया. इसके अलावा नेपाल के जनकपुर से दो बड़े ट्रकों से लाई जा रही शालिग्राम शिलााएं मंगलवार रात उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद पहुंची. गोरखनाथ मंदिर में विश्राम के बाद आज शिलाओं की अयोध्या के लिए रवानगी होंगी. उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।