मुख्य बातें
UPSSSC PET Live Updates: आज से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2022 शुरू हो रही है. आज और कल यानी 16 अक्टूबर तक दो दिन दो पालियों में परीक्षा होगी. पीईटी परीक्षा के लिए राजधानी लखनऊ में 106 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं.

UPSSSC PET Live Updates: वरुण गांधी ने सुना पीईटी परीक्षार्थियों को दर्द, सरकार पर साधा निशाना
वरुण गांधी ने ट्वीट कर लिखा, यूपी बाढ़ की चपेट में हैं और 37 लाख से अधिक छात्र PET की परीक्षा देने निकले हैं. प्रश्नपत्र हल करने से बड़ी चुनौती सेंटर तक पहुंचना है. छात्रों की निरंतर मांग के बाद भी ना परीक्षा टाली गयी ना यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए. शायद ‘हवाई निरीक्षण’ से ‘जमीनी मुद्दे’ नहीं दिखते.
उत्तर प्रदेश में आज UPSSSC PET परीक्षा का आयोजन हो रहा है. दो दिन चलने वाली इस परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 बजे से शुरू हो चुकी है, जबकि दूसरी पाली दोपहर तीन से पांच बजे तक होगी. अभ्यर्थियों को 30 मिनट पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा. जोकि किसी चुनौती से कम नहीं है. इस बीच पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट कर छात्रों के हक में आवाज उठाई है.
मुरादाबाद में UPSSSC PET परीक्षा में प्रत्येक उम्मीदवार को मेटल डिटेक्टर से स्कैन करने के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही है.
पीईटी परीक्षा में आवागमन को दुरुस्त रखने के लिए रोडवेज और सिटी बसों की व्यवस्था की गई है. सुबह 10 बजे से परीक्षा है, इसलिए सुबह 6 बजे से बसों को चलाया गया है. बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को सेंट्रल स्टेशन, झकरकटी बस अड्डे से सिटी बस लगाई गई है. रोडवेज़ ने 370 अतिरिक्त बसों को रुट पर चलाया है. कानपुर में कुल 85 केंद्र बने है, जिसमे बर्रा, नौबस्ता और किदवई नगर में 36 केंद्र बने है. इस रूट पर20 सिटी और ई बसों को परिवर्तित करके लगाया गया है.
कानपुर में 2 पालियों में होने वाली परीक्षा पहली पाली में सुबह 10 से दोपहर 12 तक चलेगी. इसके बाद दूसरी पाली में शाम 3 से 5 बजे के बीच होगी. परीक्षा की निगरानी के लिए 29 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 103 स्टेटिक मजिस्ट्रेट ड्यूटी पर तैनात रहेंगे. परीक्षा केंद्रों से 100 मीटर की दूरी तक आवश्यकता पड़ने पर धारा 144 भी लगाई जा सकती है. परीक्षा केंद्रों के आसपास ध्वनि यंत्रो का प्रयोग तथा परिसर में मोबाइल और गैजेट्स को ले जाना प्रतिबंधित होगा.
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तहत यूपी पीईटी (प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा) 2022 के लिए कानपुर के 85 केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनपर आज सुबह 10 बजे से इस परीक्षा का आयोजन होगा. 15 और 16 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा में 176256 अभ्यार्थी दो पालियों में शामिल होंगे.