UP Weather Update Live: IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट, नोएडा में आज भी बंद रहेंगे 8वीं तक के स्कूल

UP Weather Update: मौसम विभाग ने शनिवार यानी आज भी राज्य के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. ऐसे में नोएडा समेत प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों को आज बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है.

Live Updates
10:58 AM. 24 Sept 22 10:58 AM. 24 Sept

प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत

प्रयागराज में भी जोरदार बारिश और तेज हवाओं ने जीनव अस्त-व्यस्त कर दिया है. इस बीच यहां आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोगों के घायल होने की सूचना है. फिलहाल, प्रशासन बाढ़ ग्रस्त इलाकों में लगातार सर्वे कर रहा है. वहीं मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद देने का ऐलान किया गया है.

10:58 AM. 24 Sept 22 10:58 AM. 24 Sept

यूपी के इन जिलों में आज बंद हैं 8वीं तक के स्कूल

यूपी-एनसीआर में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है. भारी बारिश के कारण गली-मोहल्लों और सड़कों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है है. आज यानी शनिवार को भी अलग-अलग इलाकों में हो रही है. ऐसे में नोएडा, मेरठ, इटावा, फर्रुखाबाद, सीतापुर, उन्नाव, अलीगढ़ में शनिवार को भी कक्षा पहली से 8वीं तक सभी स्कूल बंद हैं.

10:58 AM. 24 Sept 22 10:58 AM. 24 Sept

हरदोई में आकाशीय बिजली गिरने अब तक 4 लोगों की मौत

हरदोई जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत की खबर है. यहां 2 दिन में आकाशीय बिजली गिरने से कुल 4 लोगों की मौत हो चुकी है. तहसीलदारों ने राजस्व कर्मियों के साथ पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. साथ ही मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाने की बात कही. फिलहाल, मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा.

10:58 AM. 24 Sept 22 10:58 AM. 24 Sept

आगरा में बारिश के कारण दीवार गिरने से बच्ची घायल

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में रुक-रुककर हो रही बारिश ने इन दिनों तबाही मचा रखी है. इस बीच आगरा से बारिश के दीवार गिरने की खबर सामने आई है. यहां घर की दीवार गिरने से एक बच्ची गंभीर रूप से घायल गई, हालांकि, परिजनों ने घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती करा दिया है. मामला थाना पिनाहट क्षेत्र के उटसाना गांव का है.

7:00 AM. 24 Sept 22 7:00 AM. 24 Sept

नोएडा में आज बंद रहेंगे 8वीं तक के स्कूल

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है. रूक-रूककर हो रही बारिश के कारण राज्य में जलभराव की स्थिति बन गई है. ऐसे में सरकार ने कक्षा 1 से 8वीं तक की कक्षाएं शनिवार, यानी आज भी बंद रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं. आज गोतमबुद्धनगर में 8वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे .

मुख्य बातें

UP Weather Update: मौसम विभाग ने शनिवार यानी आज भी राज्य के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. ऐसे में नोएडा समेत प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों को आज बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >