UP Panchayat Chunav 2021 Result : निधन होने के बाद विजयी घोषित किये गये दो प्रत्याशी

UP Panchayat Chunav (Election) 2021 Result LIVE Updates : कोरोना वायरस की दूसरी लहर (Corona Virus Pandemic, Second Wave) के बीच यूपी पंचायत चुनाव (UP Panchayat Election 2021) के नजीजे आने लगे हैं. शाम तक तस्वीर और साफ हो जाएगी. पूरे नतीजे आने के बाद साफ हो जाएगा कि, शह और मात के इस खेल में किसके सिर सजेगा ताज और कौन होगा सत्ता से साफ. पंचायत चुनाव में करीब 13 लाख उम्मीदवारों किस्मत आजमा रहे हैं. यूपी पंचायत चुनाव की पल-पल की जानकारी के लिए आप बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
3:57 AM. 3 May 21 10:27 PM. 2 May

वाराणसी : निधन होने के बाद विजयी घोषित किये गये दो प्रत्याशी

वाराणसी में दो प्रत्याशियों को उनके निधन के बाद विजयी घोषित किया गया. इनमें चिरईगांव प्रखंड की ग्राम पंचायत शिवदशा से प्रत्याशी धर्मदेव यादव और सिरिस्ती से प्रत्याशी निर्मला मौर्य शामिल हैं. बताया जाता है कि मतदान के बाद दोनों प्रत्याशियों का निधन हो गया था. दोनों प्रत्याशियों के परिजनों को प्रमाण पत्र सौंपा गया है. अब इन ग्राम पंचायतों में दोबारा मतदान कराया जायेगा.

3:57 AM. 3 May 21 10:27 PM. 2 May

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा के ससुर लालता प्रसाद वर्मा को मिली जीत

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा के ससुर लालता प्रसाद वर्मा ने लखीमपुर खीरी के जंगबहादुरगंज के मकसूदपुर से चुनाव जीत लिया है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 1177 मतों से हराकर जीत दर्ज की. लालता प्रसाद वर्माको कुल 1421 मत मिले. जबकि, उनके प्रतिद्वंदी को मात्र 244 मत मिले.

3:57 AM. 3 May 21 10:27 PM. 2 May

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष को झटका, ओमप्रकाश राजभर के भाई की पत्नी को करना पड़ा 238 मतों से हार का सामना

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के भाई की पत्नी को ग्राम प्रधान के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है. वाराणसी के पिंडरा क्षेत्र के फतेहपुर गांव में ग्राम प्रधान सीट पर चुनाव लड़ रही ओमप्रकाश राजभर के भाई लखंदर राजभर की पत्नी रीता राजभर 238 मतों से हार गयी हैं. रीता राजभर को 325 मत मिले. जबकि, कैलाश राजभर की पत्नी सुषमा राजभर 563 मतों के साथ जीत हासिल की हैं.

3:57 AM. 3 May 21 10:27 PM. 2 May

बुलंदशहर जिला पंचायत के 52 में से 21 वार्डों में भाजपा ने बनायी बढ़त 

बुलंदशहर जिले की जिला पंचायत के कुल 52 वार्डों में 21 वार्डों में भाजपा, 9 वार्डों में बसपा, 6 वार्डों में आरएलडी और 5 वार्डों में सपा आगे चल रहे हैं. वहीं, 11 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी आगे हैं.

3:57 AM. 3 May 21 10:27 PM. 2 May

जौनपुर के खरगीपुर गोधना गांव में दो वोट से जीत दर्ज कर अनीता चौथी बार बनेंगी प्रधान

जौनपुर के शाहगंज प्रखंड के खरगीपुर गोधना गांव की प्रधान पद की प्रत्याशी अनीता देवी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी को मात्र दो मतों से शिकस्त दी है. अनीता देवी को 262 मत मिले. जबकि, उनकी प्रतिद्वंदी उर्मिला को 260 मत मिले. इसके साथ ही अनीता देवी लगातार चौथी बार प्रधान पद के चुनाव में जीत हासिल की हैं.

3:57 AM. 3 May 21 10:27 PM. 2 May

विजय की खुशी बर्दाश्त नहीं कर सकीं महिला प्रत्याशी, जीत की सूचना मिलते ही हुई मौत

वाराणसी में पिंडरा प्रखंड के नंदापुर में ग्राम प्रधान के लिए चुनाव लड़ रही सुनरा देवी जीत की खुशी बर्दाश्त नहीं कर सकीं. जीत की सूचना मिलते ही उनकी मौत हो गयी. बताया जाता है कि उनकी तबीयत खराब थी. वह आईसीयू में भर्ती थी. उन्हें जीत की सूचना दी गयी, लेकिन वह खुशी बर्दाश्त नहीं कर सकी. मालूम हो कि सुनरा देवी कांटे की टक्कर में अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी को मात्र तीन मतों से हराकर जीत हासिल की. सुनरा देवी को कुल 294 मत मिले. जबकि, उनकी प्रतिद्वंदी प्रेमशीला को 291 मत मिले. मृत सुनरा देवी का प्रमाणपत्र उनके पुत्र अजय यादव ने लिया.

मुख्य बातें

UP Panchayat Chunav (Election) 2021 Result LIVE Updates : कोरोना वायरस की दूसरी लहर (Corona Virus Pandemic, Second Wave) के बीच यूपी पंचायत चुनाव (UP Panchayat Election 2021) के नजीजे आने लगे हैं. शाम तक तस्वीर और साफ हो जाएगी. पूरे नतीजे आने के बाद साफ हो जाएगा कि, शह और मात के इस खेल में किसके सिर सजेगा ताज और कौन होगा सत्ता से साफ. पंचायत चुनाव में करीब 13 लाख उम्मीदवारों किस्मत आजमा रहे हैं. यूपी पंचायत चुनाव की पल-पल की जानकारी के लिए आप बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >