UP News : महिला ने बेटियों को तालाब में फेंका, तीन की मौत, सास से झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम

UP News: मां अपनी तीन बेटियों को तालाब में फेंक दे और तीनों की मौत हो जाए. सहसा विश्वास नहीं होता लेकिन यह हृदयविदारक घटना यहां घटी. Mother throw three daughters in pond, mother killed daughters in pond, mother murdered daughters, domestic dispute, three daughters killed by mother, kushinagar crime

कुशीनगर (UP News) : मां अपनी तीन बेटियों को तालाब में फेंक दे और तीनों की मौत हो जाए. सहसा विश्वास नहीं होता लेकिन यह हृदयविदारक घटना यहां घटी. वहां से भागकर जान बचा लेने वाली चौथी बेटी लापता है. महिला ने दस हजार रुपये के पीछे सास से हुए झगड़े के बाद यह खौफनाक कदम उठाया. पुलिस ने महिला को पकड़ लिया है. अब पछता रही महिला ने बेटियों को तालाब में फेंकने की बात स्वीकार की है.

पटहेरवा क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर बाबू निवासी सरल मियां की पुत्री नूरजहां का निकाह कटेया क्षेत्र के कौलरही निवासी असलम के साथ हुआ है. असलम गुजरात में काम करते हैं. बकरीद पर असलम ने अपनी मां के खाते में दस हजार रुपये भेजे थे. तब नूरजहां अपने मायके आई थी. उसे पता चला तो शुक्रवार को ससुराल पहुंचकर सास से रुपये मांगने लगी, इस पर उनमें झगड़ा हुआ. इसके बाद वह अपनी चार बेटियों गुलप्सा खातून (11), आफरीन खातून (9), तैयबा खातून (07) और मुशाएबा खातून (03) को लेकर ससुराल से मायके के लिए निकल पड़ी. कटेया-समउर बाजार मार्ग पर गौरा गांव के निकट स्थित चंद्रहई तालाब में उसने तीन बेटियों को फेंक दिया.

आफरीन खातून यह देखकर डर गई और वहां से भाग निकली. बेटियों को तालाब में फेंकने के बाद नूरजहां अपने किए का पछतावा हुआ. वह वहीं बैठकर रोने लगी. वहां से गुजर रहे राहगीरों ने कारण पूछा तो उसने सारी बात बताई. राहगीरों ने तीनों बेटियों को निकाल कर और फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया. वहां गुलप्सा व मुशाएबा को मृत घोषित कर दिया गया. तैयबा की इलाज के दौरान शनिवार सुबह मौत हो गई. घटना की जानकारी होते ही ससुराल के लोग भी पहुंच गए.

Also Read: गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे योगी आदित्यनाथ, चुनाव 2022 में सभी दिग्गज एमएलसी नेताओं को मैदान में उतारेगी भाजपा

पुलिस के सामने भी स्वीकार की अपनी करतूत : कटेया के थाना प्रभारी सुमन कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला ने तीन बच्चियों को तालाब में फेंकने की बात स्वीकार की है. पुलिस वहां से भाग गई उसकी बेटी आफरीन भाग को तलाश रही है. महिला से पूछताछ की जा रही है. तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >