UP Breaking News Live: मैनपुरी, रामपुर और खतौली में कल सुबह 8 बजे से होगी मतगणना, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले

Live Updates
1:26 AM. 8 Dec 22 7:56 PM. 7 Dec

ट्रैफिक पुलिस के साथ अभद्रता करने वाले तीन लोग गिरफ्तार

नोएडा में मंगलवार को काले रंग की थार में सवार 4 लोगों ने एक ट्रैफिक पुलिस के साथ अभद्रता की और उसपर जानबूझकर गाड़ी चढ़ाने का काम किया. उस दौरान सभी नशे में थे. इस मामले में ADCP नोएडा आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि, ट्रैफिक पुलिस के तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर 3 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। 1 व्यक्ति की तलाश जारी है: आशुतोष द्विवेदी, ADCP नोएडा

1:26 AM. 8 Dec 22 7:56 PM. 7 Dec

ज्ञानवापी विवाद से जुड़े मामले में आज भी पूरी नहीं हो सकी सुनवाई

वाराणसी के ज्ञानवापी विवाद से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज भी सुनवाई पूरी नहीं हो सकी. हाईकोर्ट में कल यानी 6 दिसंबर को भी मामले की सुनवाई जारी रहेगी. कल दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी सुनवाई. जस्टिस जेजे मुनीर की सिंगल बेंच में कल होगी आगे की सुनवाई. अदालत में आज भी हिंदू पक्ष ने अपनी दलीलें पेश की. हिंदू पक्ष ने तकरीबन एक घंटे तक बहस की. हिंदू पक्ष की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के वकील हरिशंकर जैन और विष्णु जैन ने बहस की.

1:26 AM. 8 Dec 22 7:56 PM. 7 Dec

मथुरा में 13 चिकित्सा अधीक्षकों ने दिया इस्तीफा

मथुरा वृंदावन में प्रशासन पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए जनपद के 13 पीएचसी और सीएचसी प्रभारियों ने सामूहिक त्यागपत्र सीएमओ को भेजा है. इसके बाद से अधिकारी डॉक्टरों को मनाने में लग गए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगभग दो माह से सरकारी योजनाओं को पूरा करने के लिए डॉक्टरों पर दबाव की स्थिति बनी हुई है.

1:26 AM. 8 Dec 22 7:56 PM. 7 Dec

ED ने शिवपाल यादव समेत 34 लोगों को भेजा नोटिस

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ को लेकर नोटिस जारी किया है, जिसमें शिवपाल यादव और 16 अधिकारियों के नाम शामिल हैं. पूर्व मुख्यसचिव आलोक रंजन और पूर्व प्रमुख सचिव सिंचाई दीपक सिंघल सहित अन्य अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं.

1:26 AM. 8 Dec 22 7:56 PM. 7 Dec

शाहजहांपुर में सीएम योगी ने दी विकास परियोजनाओं की सौगात

शाहजहांपुर में आयोजित ‘प्रबुद्धजन सम्मेलन’ और ₹308.18 करोड़ की 87 जन-हितकारी परियोजनाओं का सीएम योगी ने आज लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित किया.

8:10 PM. 7 Dec 22 2:40 PM. 7 Dec

कानपुर के जाजमऊ इलाके में दो  टेनरियां पर IT की रेड 

कानपुर में दो बड़ी टेनरियों पर आयकर विभाग की छापेमारी. जाजमऊ की दो टेनरियों पर आयकर ने छापेमारी की. रहमान इंडस्ट्रीज,अल्लाह दास टेनरी में छापमारी की गई है. करीब 2 घंटे से आयकर की टीमें छापेमारी कर रही हैं. आयकर की टीम के साथ पुलिस फोर्स भी मौके पर मौजूद हैं.

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >