UP Breaking News Live: यूपी विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
11:47 PM. 6 Dec 22 6:17 PM. 6 Dec

यूपी विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मंगलवार को अनुपूरक बजट पर चर्चा हुई. सदन में कई अहम विधेयकों पारित किया गया. इसके बाद सदन की कार्यवही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई.

10:35 PM. 6 Dec 22 5:05 PM. 6 Dec

सीएम योगी ने लखनऊ वासियों को दी बड़ी सौगात

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी राजधानी लखनऊ में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान सीएम योगी ने 2012 विकास परियोजना का शिलान्यास और लोकार्पण किया. और 1883 करोड़ योजनाओं की सौगात दी. प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास हो रहा है.

10:35 PM. 6 Dec 22 5:05 PM. 6 Dec

आशीष मिश्रा समेत 14 लोगों के खिलाफ चार्ज फ्रेम

लखीमपुर तिकुनिया कांड में आज आरोपी आशीष मिश्रा समेत कई लोगों पर चार्ज फ्रेम. आशीष मिश्रा समेत 14 लोगों के खिलाफ चार्ज फ्रेम. एडीजे प्रथम न्यायायल में आरोप तय होने थे. आशीष मिश्रा समेत 5 लोगों पर आर्म्स एक्ट के साथ धारा 201 लगाया गया है. अब इस मामले में 16 दिसंबर को कोर्ट में सुनवाई होगी. एडीजे कोर्ट ने आरोपियों पर तय किए आरोप. इसके साथ ही इनपर धारा 147, 148, 149, 326,307,302 में आरोप तय,120 B,427 और धारा 177 में आरोप तय हुए हैं. आरोपी सुमित जायसवाल के खिलाफ धारा 3/25 ,आशीष मिश्र, अंकितदास, लतीफ, सत्यम पर धारा 30, नन्दन सिंह विष्ट पर धारा 5/27 का भी आरोप तय हुए हैं.

6:35 PM. 6 Dec 22 1:05 PM. 6 Dec

अतुल प्रधान आज एक दिन के लिए सदन से सस्पेंड

उत्तर प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है. विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद एक बार फिर शुरू हो गई है. इस बीच विधानसभा में फेसबुक लाइव करने पर सपा विधायक अतुल प्रधान पर एक्शन लिया है. प्रधान को एक दिन के लिए सदन से सस्पेंड किया गया है.

6:35 PM. 6 Dec 22 1:05 PM. 6 Dec

सदन में बोले ओपी- मैं सपा के चक्कर में नहीं रहता

उत्तर प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्��� का आज दूसरा दिन है. विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्रवाई स्थगित होने के बाद एक बार फिर शुरू हो गई है. सदन में सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने कहा कि, मैं सपा के चक्कर में नहीं रहता हूं. जो बोलता हूं अपनी पार्टी के दम पर बोलता हूं. संसदीय कार्यमंत्री का कागज में ध्यान रहता है. सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट पर जमकर बोले ओपी राजभर.

5:13 PM. 6 Dec 22 11:43 AM. 6 Dec

विपक्ष के हंगामे के बाद विधानसभा की कार्यवाही स्थगित

उत्तर प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है. मंगलवार यानी आज सदन में पेश हुए बजट पर चर्चा की जाएगी, लेकिन इससे पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और मनोज पांडेय में जमकर बहस हुई. इसके अलावा विपक्ष ने सदन में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. विपक्ष के हंगामे के बाद 15 मिनट के लिए विधानसभा की कार्यवाही स्थगित

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >