UP Breaking News Live: गुरु तेग़ बहादुर शहीद दिवस की छुट्टी अब 28 नवंबर को, पहले 24 नवंबर को था अवकाश

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

12:03 AM. 24 Nov 22 12:03 AM. 24 Nov

गुरु तेग़ बहादुर शहीद दिवस की छुट्टी अब 28 नवंबर को, पहले 24 नवंबर को था अवकाश

9:42 PM. 23 Nov 22 9:42 PM. 23 Nov

हिंदू महासभा ने कहा- चुनाव जीते तो मेरठ का नाम बदलकर ‘नाथूराम गोडसे नगर’ करेंगे

मेरठ में हिंदू महासभा ने नगर निगम चुनाव में जीत मिलने पर शहर का नाम बदलकर ”नाथूराम गोडसे’ करने का वादा किया.

9:42 PM. 23 Nov 22 9:42 PM. 23 Nov

ज्ञानवापी मामले में अब अगली सुनवाई 29 नवंबर को होगी

ज्ञानवापी विवाद में सुनवाई का सिलसिला लगातार जारी है. मामले में आजशंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की तरफ से दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने श्रृंगार-गौरी मामले में अब अगली सुनवाई 29 नवंबर को करेंगी.

9:42 PM. 23 Nov 22 9:42 PM. 23 Nov

मैनपुरी सपा MLA ब्रजेश कठेरिया पर FIR दर्ज

सपा विधायक ब्रजेश कठेरिया पर आचार संहिता के उल्लंघन पर एफआईआर दर्ज हुई है. दअसल, सोशल मीडिया पर बृजेश कठेरिया का भड़काऊ ऑडियो हुआ था वायरल. सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज हुई है.

9:42 PM. 23 Nov 22 9:42 PM. 23 Nov

गुजरात में सीएम योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

गुजरात में चुनाव प्रचाव करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कच्छा में जनसभा संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा. सीएम योगी ने कहा, कांग्रेस ने महापुरुषों को सम्मान नहीं दिया.

8:08 PM. 23 Nov 22 8:08 PM. 23 Nov

BJP सांसद अरुण सागर फरार घोषित

शाहजहांपुर के BJP सांसद अरुण सागर को ACJM-3 कोर्ट ने फरार घोषित किया है. अरुण सागर के खिलाफ कोर्ट ने NBW जारी किया था. वारंट के बाद भी कोर्ट में पेश नहीं हुए अरुण सागर. साल 2019 में आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज हुआ था, कोर्ट के कई बार बुलाने पर भी हाजिर नहीं हुए सांसद.

8:08 PM. 23 Nov 22 8:08 PM. 23 Nov

सीएम योगी ने की द्वारकाधीश मंदिर में पूजा अर्चना

गुजरात में चुनाव प्रचाव करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने द्वारकाधीश मंदिर में पूजा अर्चना की. सीएम योगी यहां द्वारका, कच्छ, मोरबी और सूरत में जनसभा को संबोधित करेंगे.

8:08 PM. 23 Nov 22 8:08 PM. 23 Nov

हापुड़ में तेज रफ्तार ट्रक ने दो युवकों को कुचला

हापुड़ से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां तेज रफ्तार ट्रक ने दो युवकों को कुचला दिया. हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया. घटना हापुड़ के थाना बाबूगढ़ के NH-9 की है. फिलहाल, पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है.

8:08 PM. 23 Nov 22 8:08 PM. 23 Nov

राजधानी लखनऊ के दौरे राष्ट्रपति जगदीप धनखड़

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दौरे पर हैं. यहां वे विकास नगर स्थित अपने समधी के घर पहुंचे. उप राष्ट्रपति विकास नगर के सेक्टर -3 पहुंचे, जहां वे शांति पाठ में शामिल हुए. उप राष्ट्रपति अपने समधी रश्मि सिंह के शांति प���ठ में शामिल होने विकास नगर पहुंचे.

8:08 PM. 23 Nov 22 8:08 PM. 23 Nov

केंद्रीय मंत्री के भतीजे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

केंद्रीय मंत्री और मोहनलालगंज से बीजेपी सांसद कौशल किशोर के भतीजे नंद किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर दुबग्गा पुलिस मौके पर पहुंची है. फिलहाल, अभी सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है. बता दें, नंद किशोर का दुबग्गा के बेगरिया इलाके में आवास है. .

8:08 PM. 23 Nov 22 8:08 PM. 23 Nov

मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद बुजुर्ग को आंखों की समस्या

कानपुर में बर्रा स्थित निजी अस्पताल आराध्या आई सेंटर में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद छह रोगियों की आंख की रोशनी चली गई. ऑपरेशन नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज गुप्ता ने किया था. पीड़ितों ने इसकी शिकायत क्षेत्रीय सांसद अशोक रावत और बाद में सीएमओ डॉ. आलोक रंजन से की है. सीएमओ ने जांच कमेटी गठित कर दी.

8:08 PM. 23 Nov 22 8:08 PM. 23 Nov

सुप्रीम कोर्ट में आज स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मामले की सुनवाई

Varanasi News: वाराणसी स्थित ज्ञानवापी विवाद में सुनवाई का सिलसिला लगातार जारी है. मामले में आजशंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की तरफ से दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. हालांकि, यह मामला मुख्य विवाद से अलग है. इसमें उन्होंने ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग की आकृति की पूजा पाठ रागभोग आरती करने की अनुमति मांगी है.

8:08 PM. 23 Nov 22 8:08 PM. 23 Nov

इनकम टैक्स अधिकारी बनाने के मामले में लाखों की ठगी का खुलासा

राजधानी लखनऊ के आईटी विभाग में फर्जी तरीके से इनकम टैक्स अधिकारी बनाने के मामले में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. फर्जीवाड़ा में शामिल महिला लोगों से लाखों रुपए लेकर नियुक्ति पत्र बांट रही थी. मामले की जानकारी होते ही पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

12:25 PM. 23 Nov 22 12:25 PM. 23 Nov

आज गुजरात के रण में हुंकार भरेंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गुजरात के चुनावी रण में हुंकार भरेंगे. सीएम योगी यहां द्वारका, कच्छ, मोरबी और सूरत में जनसभा को संबोधित करेंगे. एक हफ्ते में तीसरी बार सीएम का गुजरात दौरा है. सुबह 9.20 बजे अमौसी एयरपोर्ट, लखनऊ से गुजरात के लिए रवाना होंगे.

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अनुज शर्मा

Senior Correspondent
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >