UP Breaking News Live: अलीगढ़ के ऊपर कोट क्षेत्र में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे से 3 सुरक्षित निकाले गए

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
5:04 AM. 15 Oct 22 11:34 PM. 14 Oct

अलीगढ़ के ऊपर कोट क्षेत्र में तीन मंजिला इमारत गिरी

अलीगढ़ के ऊपर कोट इलाके में शुक्रवार रात तीन मंजिला इमारत गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मलबे से तीन लोगों को बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया है. घायलों का उपचार शुरू किया जा चुका है. मौके पर आला अधिकारी पहुंचे गए हैं और बचाव कार्य जारी है. डीएम इंद्रविक्रम सिंह ने बताया है कि मलबे को हटाने का कार्य किया जा रहा है. फिलहाल जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक इस इमारत में गोदाम था. इमारत जर्जर अवस्था में थी. इसमें कोई परिवार रहता था या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है.

9:00 PM. 14 Oct 22 3:30 PM. 14 Oct

अलीगढ़ में बड़ा हादसा, गिरी प्राइमरी स्कूल की छत, 13 बच्चे दबे, 5 की हालत गंभीर

Aligarh News: अलीगढ़ के एक कन्या प्राथमिक विद्यालय में 13 बच्चे क्लास में पढ़ रहे थे, तभी अचानक क्लास की छत भरभरा कर बच्चों के ऊपर गिर पड़ी, जिसमें 13 बच्चे दब गए. बच्चों को मलबे से निकालकर उपचार के लिए भेजा गया है, 3 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

8:19 PM. 14 Oct 22 2:49 PM. 14 Oct

ज्ञानवापी में म‍िले कथ‍ित श‍िवल‍िंंग की नहीं होगी जांच

वाराणसी कोर्ट में चल रहे ज्ञानवापी प्रकरण की सुनवाई में शुक्रवार को एक अहम फैसला आया है. कोर्ट ने दोनों पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद सर्वे में म‍िले कथ‍ित श‍िवल‍िंंग की कार्बन डेट‍िंंग की जांच न कराने का न‍िर्णय ल‍िया है. इसका अर्थ हुआ क‍ि वाराणसी कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में म‍िले कथ‍ित ‘शिवलिंग’ की कार्बन डेटिंग और वैज्ञानिक जांच की मांग वाली हिंदू पक्ष की याच‍िका को खारिज कर दिया है.

7:30 PM. 14 Oct 22 2:00 PM. 14 Oct

डिप्टी सीएम के फ्लीट के पुलिस वाहन और एम्बुलेंस में भिड़ंत

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक एक कार्यक्रम के लिए लखनऊ से खीरी जा रहे थे. इस दौरान उनकी फ्लीट में शाम‍िल एक पुलिस वाहन और एक एम्बुलेंस टकरा गए. इस बीच मेड‍ि‍कल स्टाफ के 1-2 लोग और 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए. यह जानकारी एसएसपी उत्तरी सीतापुर डॉ राजीव दीक्षित ने दी.

7:30 PM. 14 Oct 22 2:00 PM. 14 Oct

सीएम योगी ने सहजनवां में बाढ़ पीड़ितों को वितर���त की राहत सामग्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर के सहजनवां तहसील पहुंचे. यहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की. दरअसल, सीएम योगी लगातार 2 दिन से बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं. सीएम ने सहजनवा में लगभग 500 लोगों मे राहत सामग्री वितरित की

7:30 PM. 14 Oct 22 2:00 PM. 14 Oct

महाराजगंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे सीएम

सीएम योगी आदित्यनाथ बाढ़ग्रस्त इलाकों का जायजा लेने महाराजगंज पहुंचे. यहां उन्होंने आवास क्षतिग्रस्त होने पर 1 लाख 20 हजार रुपए, दुर्भाग्य से अगर आपदा से किसी की मृत्यु होती है तो उनके परिवार को 4 लाख रुपए और अंग भंग होने की स्थिति में ढ़ाई लाख रुपए तक की मदद देने की बात कही.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sohit kumar

Passion for doing videos and writing content in digital media. Specialization in Education and Health Story
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >