UP Breaking News Live: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 IAS अफसरों का हुआ तबादला

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
3:03 AM. 14 Dec 22 9:33 PM. 13 Dec

यूपी में 3 IAS अफसरों का हुआ तबादला

लखनऊ-यूपी में एक बार फिर 3 आईएएस अफसरों के तबादले हुए. तबादला सूची के अनुसार, मनोज राय को निदेशक महिला कल्याण पद से हटाकर विशेष सचिव नागरिक सुरक्षा बनया गया है. सरनीत कौर ब्रोका को बाल विकास पुष्टाहार के साथ साथ निदेशक महिला कल्याण का चार्ज दिया गया है. इसके अलावा मधुसूदन हुल्गी को अपर परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा बनाया गया है.

3:03 AM. 14 Dec 22 9:33 PM. 13 Dec

लखनऊ में पुरूष हॉकी विश्वकप ट्रॉफी का स्वागत कार्यक्रम कल

राजधानी लखनऊ में कल यानी बुधवार को पुरूष हॉकी विश्वकप ट्रॉफी का स्वागत कार्यक्रम का आयोजन होना है. 15वें पुरुष हॉकी विश्वकप ट्रॉफी के स्वागत कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे.

3:03 AM. 14 Dec 22 9:33 PM. 13 Dec

यूपी में तीन IAS अफसरों के तबादले, महिला कल्याण निदेशक मनोज राय हटाए गए

लखनऊ-यूपी में एक बार फिर 3 आईएएस अफसरों के तबादले हुए. तबादला सूची के अनुसार, मनोज राय को निदेशक महिला कल्याण पद से हटाकर विशेष सचिव नागरिक सुरक्षा बनया गया है. सरनीत कौर ब्रोका को बाल विकास पुष्टाहार के साथ साथ निदेशक महिला कल्याण का चार्ज दिया गया है. इसके अलावा मधुसूदन हुल्गी को अपर परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा बनाया गया है.

1:19 AM. 14 Dec 22 7:49 PM. 13 Dec

यूपी में नगर निकायों का कार्यकाल समाप्त, प्रशासक संभालेंगे जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकाय चुनाव में हो रही देरी को देखते हुए निकायों में प्रशासकों की नियुक्ति का निर्णय किया है. नगर निकायों में चुने हुए जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद सरकार ने यह फैसला किया गया है. इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है. नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने प्रदेश के सभी डीएम को पत्र लिखकर इस संबंध में आदेश दिए हैं. नगर निकाय चुनाव समय पर नहीं होने के कारण प्रशासकों की नियुक्ति का फैसला किया गया है.

11:44 PM. 13 Dec 22 6:14 PM. 13 Dec

बिजनौर में गन्ने की खेत में लगी भीषण आग, किसान को हुआ लाखों का नुकसान

बिजनौर में ईंख के खेत में भयंकर आग लग गई. आग लगने से लाखों रुपये का गन्ना जलकर राख हो गया. HT लाइन टूटकर ईंख में गिरने से 15 बीघा गन्ना जल गया. बता दें यह मामला थाना कोतवाली देहात के शादीपुर पीपलसाना इलाके का है.

11:44 PM. 13 Dec 22 6:14 PM. 13 Dec

श्रृंगार गौरी केस, इलाहाबाद HC में आज फिर हुई सुनवाई

श्रृंगार गौरी की नियमित पूजा की मांग के मामले पर आज इलाहाबाद HC में सुनवाई हुई है. मामले की सुनवाई हिंदू पक्ष की तरफ से वकीलों ने कोर्ट में रखीं. कल भी कोर्ट में हिंदू पक्ष की तरफ से वकील बहस करेंगे,वाराणसी की अदालत ने याचिका को सुनवाई योग्य माना है.

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >