Lucknow University: परीक्षा में टॉपर कैसे लिखते है पेपर, देखें Video

Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय में परीक्षा में टॉपर कैसे लिखते हैं. यह समझाने के लिए एक ऐसा प्लेटफार्म बना है. जिसकी सहायता से अन्य विद्यार्थी भी परीक्षा में अच्छे अंक लाने से लेकर टॉपर्स की श्रेणी में आ सकते हैं. Video

Lucknow University: हर विद्यार्थी की इच्छा रहती है कि वह परीक्षा में अच्छे अंक लाकर टॉपर बने, लेकिन इसमें से कुछ ही छात्र- छात्राओं को ही सफलता मिलती है. कई विद्यार्थी कठिन परिश्रम के बाद भी अच्छे अंक नहीं ले आ पाते हैं. ऐसे में वह यह सोचने लगते हैं कि शायद टॉपर कुछ अलग ही होते हैं, जबकि ऐसा नहीं है. लखनऊ विश्वविद्यालय में परीक्षा में टॉपर कैसे लिखते हैं. यह समझाने के लिए एक ऐसा प्लेटफार्म बना है. जिसकी सहायता से अन्य विद्यार्थी भी परीक्षा में अच्छे अंक लाने से लेकर टॉपर्स की श्रेणी में आ सकते हैं. यह प्लेटफार्म है टॉपर्स कार्नर टैगोर लाइब्रेरी में बनाया गया है. एक ऐसा कार्नर जहां पिछले सालों के टॉपरों की विषयवार और सेमेस्टर के हिसाब से कापियां रखीं गईं हैं. इन कापियों को छात्र – छात्राएं देखकर परीक्षा में कैसे लिखना है ये सीख रहे है .अच्छे अंक लाकर टॉपर बनने का सपना कर सके . Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >