Arthritis Disease Treatment: लखनऊ में जमकर थिरके अर्थराइटिस मरीज; Video

Arthritis Disease Treatment: लखनऊ में अर्थराइटिस संस्था द्वारा मन की बात मरीजों के साथ एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में राजधानी के अर्थराइटिस मरीजों व इससे निजात पा चुके लोगों को बुलाया गया था. Video

Arthritis Disease Treatment: अर्थराइटिस एक ऐसी बीमारी है जो उम्र बढ़ने के साथ साथ बहुत तकलीफ देती है. लेकिन आप इसे अपने खान पान से कम कर सकते हैं. आपको आपनी डाइट में इन 5 फलों को शामिल करना है जो आपको अर्थराइटिस से मुक्ति दिला सकते हैं.अर्थराइटिस एक ऐसी बीमारी है, जिसमें मरीज के जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है. इसके अलावा जोड़ों में सूजन की समस्या भी आम है. उम्र के साथ अर्थराइटिस की बीमारी और तकलीफ देने लगती है. लेकिन अगर खान पान का थोड़ा ध्यान रखा जाए तो इस बीमारी में होने वाली तकलीफ से काफी हद तक बचा जा सकता है. इसके लिए अर्थराइटिस के मरीजों को अपनी डाइट में इन 5 फलों को जरूर शामिल करना चाहिए. इन फलों के खाने से जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या से छुटकारा मिल सकता है. आमतौर पर अर्थराइटिस के 3 तरह के मरीज पाए जाते हैं जिनमें ऑस्टियो अर्थराइटिस, रयूमेटॉइड अर्थराइटिस और गठिया शामिल है. अर्थराइटिस होने के यूं तो कई कारण हो सकते हैं लेकिन ज्यादातर खून में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने से ये समस्या होने लगती है. यूरिक एसिड जोड़ों में जमा होने लगता है, जिससे अर्थराइटिस नाम की बीमारी हो जाती है. Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >